Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सिद्धेश्वर तालाब इलाके को झोपड़पट्टी को कलस्टर योजना में शामिल करने से सैकड़ो परिवारों को मिलेगा अधिकृत घर

ठाणे [ युनिस खान ] सिद्धेश्वर तालाब इलाके की झोपड़पट्टी को कलस्टर योजना में शामिल करने से करीब 2 हजार परिवारों को अधिकृत घर मिलने का रास्ता साफ हो गया है। मनपा के मंजूर कलस्टर प्रारूप में सिद्धेश्वर तालाब इलाके को शामिल किया गया है।
                       भाजपा नगर सेवक नारायण पवार ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए ख़ुशी व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि ठाणे शहर का सिद्धेश्वर तालाब ऐतिहासिक तालाब है। इस तालाब के आस पास झोपड़पट्टी में करीब 2 हजार परिवार रहते हैं। वहीँ इस इलाके में 60 -70 पुरानी इमारतें हैं जिसमें अनेक वर्षो से सैकड़ों लोग रहते हैं। कई वर्षों से सिद्धेश्वर तालाब के आस पास के इलाके में बड़े स्तर पर विकास हो रहा है जबकि तालाब इलाके की झोपड़पट्टी के पुराने घरों में रहने के लिए मजबूर हैं।  इस इलाके की झोपड़पट्टी का पुनर्विकास करने में तकनीकी दिक्कत आ रही थी। इस इलाके की झोपड़पट्टी का कलस्टर योजना में समावेश करने की भाजपा नगर सेवक पवार प्रयास कर रहे थे। इलाके में शुरू होने वाली कलस्टर योजना में सिद्धेश्वर झोपड़पट्टी को शामिल कर लिया गया है।  सिद्धेश्वर इलाका यूआरपी 9 के अनुसार 21 . 56 हेक्टेयर  न कलस्टर योजना शुरू की जाने वाली है। संशोधित प्रारूप में कुल अरक्षित व रास्ता क्षेत्र के लिए 7.78 हेक्टेयर जगह निर्धारित की गयी है। इस   निर्णय से    झोपड़पट्टी इलाके के करीब 2 हजार परिवार की समस्या हल होने वाली है। नगर सेवक पवार ने कहा कि इस इलाके की अनधिकृत इमारतों का कलस्टर योजना में समावेश किया जा रहा है। इस कलस्टर योजना के निर्णय से इलाके के सैकड़ों परिवारों को अधिकृत घर उपलब्ध होने वाला है।

संबंधित पोस्ट

 युवर 360 डिग्री गाइड टू पेरीमेनोपॉज एंड बियॉन्ड पुस्तक के लिए एक लेखक मिलन

Aman Samachar

ठाणे में टाटा कैंसर अस्पताल शुरू करने को नगर विकास मंत्रालय की मिली मंजूरी

Aman Samachar

ठाणे जिले में इस वर्ष सड़क पर रहने वाले लगभग 450 बच्चे स्कूल जायेंगे-महेंद्र गायकवाड़

Aman Samachar

अधिकारियों की मिलीभगत से ठाणे में ज़मीन हड़पने वाला गैंग सक्रिय

Aman Samachar

डोंबिवली में पीड़ितों को जरूर मिलेगा न्याय – डा नीलम गोरहे

Aman Samachar

15 जून तक लाक डाउन बढ़ा , मरीज की कमी वाले क्षेत्रों प्रतिबंधों में ढील लेकिन ढिलाई नहीं

Aman Samachar
error: Content is protected !!