Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधमहाराष्ट्र

भिवंडी में 7 दिन पूर्व हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भोईवाडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत 3 मार्च को मरकज हॉटेल के पास पत्थरों से की गई एक युवक की हत्या के मामले का पर्दाफाश हो गया. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है.

           पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 मार्च को मरकज होटल के पास स्थित खाली जगह पर पत्थरों से कुचली हुई एक युवक की लाश पाई गई थी.भोइवाड़ा पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक शंकर इंदलकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक एस एन चव्हाण,पुलिस उपनिरीक्षक एस एम घुगे, डी एम लोखंडे, पुलिस हवालदार आतकारी, सावंत, चौरे,कवडे,कोरडे,

वाघेरे,खलगे, पुलिस सिपाई कुंभार,देसले,सापते, तुपकर की टीम नें काफी खोजबीन के बाद मृतक युवक गुफरान अजहर शेख का पता खोजा और हत्या में लिप्त आरोपी सिराज अलाउद्दीन अंसारी नामक हत्यारे को धर दबोचा है.गुफरान अजहर शेख की हत्या का कारण रास्ते से गुजरते हुए भंगार व्यवसाई सिराज अंसारी को धक्का लगने से हुआ झगड़ा बताया जाता है.आरोपी नें बताया कि गुफरान शेख धक्का लगने पर गाली देने लगा जिससे गुस्सा होकर जमीन में पड़ा पत्थर उठाकर सिर पर फेंक दिया.सिर से अत्यधिक रक्तस्राव होने से गुफरान की मौत हो गई.आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट नें 7 दिन की पुलिस कस्टडी प्रदान की है.मामले की तहकीकात पुलिस निरीक्षक एस एन चव्हाण कर रहे हैं.

संबंधित पोस्ट

प्राईम क्रिटिकेयर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की भाजपा की मांग 

Aman Samachar

ऑटो रिक्शा, टैक्सी चालकों के लिए शिव परिवार ने शुरू की पाठशाला

Aman Samachar

वाकिंग करने वाले 32 लोगों पर मामल दर्ज , 18 लोगों से प्रति व्यक्ति एक हजार रूपये दंड वसूल

Aman Samachar

भिवंडी में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार 

Aman Samachar

हली बरफ परिवार को कपिल पाटील फाउंडेशन से 21000 रूपये की आर्थिक मदद 

Aman Samachar

भाजपा युवा मोर्चा की कोकण विभागीय सह समन्यवक बनी सामाजिक कार्यकर्ता वृषाली वाघुले 

Aman Samachar
error: Content is protected !!