Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोंकण शिक्षक विधान परिषद सीट के चुनाव के लिए चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू – जिलाधिकारी 

ठाणे [ इमरान खान ] भारत निर्वाचन आयोग ने कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सदस्य के द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की है। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक शिंगारे ने कहा है कि कोंकण विभाग में चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।

       कोंकण विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बलराम दत्तात्रेय पाटिल का कार्यकाल 7 फरवरी 2023 को समाप्त हो रहा है।  इसलिए भारत निर्वाचन आयोग  29 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र विधान परिषद के कोकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव प्रक्रिया की घोषणा की गई है। चुनाव अधिसूचना 5 जनवरी 2023 को जारी होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2023 है।  नामांकन पत्रों की जांच 13 जनवरी, 2023 को होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2023 है। 30 जनवरी 2023 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा जबकि मतगणना दो फरवरी को होगी। चुनाव प्रक्रिया 4 फरवरी 2023 को पूरी होगी।

     कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पात्र शिक्षक मतदाता नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन तक मतदाता सूची में पंजीकृत हो सकते हैं।  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में अपनाई जाने वाली आदर्श आचार संहिता के संबंध में दिए गए निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए। इस आशय की जानकारी जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी शिंगारे ने दी है।

संबंधित पोस्ट

दिवा में कांग्रेस के आरोग्य शिबिर का नागरिकों ने उठाया लाभ 

Aman Samachar

टोरेंट पावर आपके द्वार , मोबाइल बिजली बिल भुगतान व्हॅन सेवा शुरू

Aman Samachar

मीरा भाईंदर की निर्दलीय विधायक गीता जैन शिवसेना में शामिल

Aman Samachar

देश की विकास गति को बनाए रखने के लिए संतुलित बजट ज़रूरी है – ऑन्द्रेज कुबिक

Aman Samachar

विटेस्को टेक्नोलॉजीज ने पुणे के तलेगांव में भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार अपने प्लांट का किया उद्घाटन

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने अपने 129 वें स्थापना दिवस पर नया टोल-फ्री नंबर 1800 1800 का किया शुभारम्भ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!