Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ के शिविर को मिली स्वतःस्फूर्त प्रतिक्रिया

ठाणे ( युनिस खान ) मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ के समन्वय से मानपाडा में आयोजित नि:शुल्क सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर को मरीजों की ओर से स्वतःस्फूर्त प्रतिक्रिया मिली। इस शिविर में मरीजों की नि:शुल्क जांच की जाएगी और आवश्यक सर्जरी भी नि:शुल्क की जाएगी।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संकल्पना पर मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है और इस प्रकोष्ठ द्वारा ठाणे में विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत आज मानपाडा में शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में भाजपा विधायक संजय केलकर, विधायक निरंजन डावखरे, जिला अध्यक्ष संदीप लेले, पूर्व गटनेता मनोहर डुंबरे, अर्चना मनेरा, स्नेहा आम्ब्रे, शहर उपाध्यक्ष रमेश आम्ब्रे, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सूरज दलवी, महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष स्नेहा पाटिल, कोंकण ग्रेजुएट सेल संयोजक सचिन मोरे, राम ठाकुर, भाजपा मानपाड़ा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र माढवी, ब्रह्माण्ड-बालकम मंडल अध्यक्ष नीलेश पाटिल, कासार वडवली मंडल अध्यक्ष ज्योति ठाकुर, महेश ताजने, अपर्णा ताजने, अर्चना पाटिल आदि उपस्थित थे।

           इस शिविर में हृदय रोग, किडनी, कान, नाक व आंख, दांत, रीढ़, हड्डी, मधुमेह, कैंसर, शिशु रोग व अन्य रोगों के विशेषज्ञ व सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच की गई। साथ ही कई मरीजों को निशुल्क रक्त, ईसीजी, मेमोग्राफी व कैंसर की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को मुख्यमंत्री कोष से सर्जरी के लिए मदद की जाएगी। साथ ही निशुल्क आयुष्मान भारत कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। इस शिविर के लिए भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

संबंधित पोस्ट

ग्लोबल कोविड अस्पताल के 46 डाक्टरों को सेवा से निकालने नहीं देंगे – अशरफ शानू पठान

Aman Samachar

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का पक्ष रखने के लिए सांसद डॉ शिंदे की उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की प्रशंसा 

Aman Samachar

Aman Samachar

अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मृत्यु ,  टीएमटी बस चालक गिरफ्तार 

Aman Samachar

समाज को संरक्षण प्रदान करने वाले अतुलनीय योद्धा थे महाराणा प्रताप

Aman Samachar

एसएमबी के लिए मायबिलबुक का नया ब्रांड कैंपेन

Aman Samachar
error: Content is protected !!