Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शिवसेना विधायक सरनाइक के दो फ़्लैट व प्लाट जब्त करने की ईडी की नोटिस से हडकंप 

ठाणे [ युनिस खान ] ईडी की टीम ने शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक को 2 फ़्लैट , टिटवाला में जमीन जब्त करने का नोटिस भेजा है। इससे राजनीति गलियारों में हड़कंप मच गया है। विधायक प्रताप सरनाइक ने न्यायालय पर विश्वास जताते हुए दो तीन दिन में न्यायालय में जाने की प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
एनएसईएल घोटाले को लेकर पहले से ही विवादों में घिरे शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक को शुक्रवार को एक बार फिर झटका दिया गया। ईडी की एक टीम ने घोटाले के सिलसिले में प्रताप सरनाइक को जब्ती का नोटिस जारी किया है।विधायक सरनाइक के हीरानंदानी स्थित मकान दो फ़्लैट व टिटवाला में 25 मीटर के भूखंड को जब्त करने का नोटिस जारी किया गया है।  इस नोटिस से एक बार फिर सियासत गरमा गई है।  दो दिन पहले ईडी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साले और रश्मि ठाकरे के भाई पाटनकर के साई निर्माण परियोजना में 11 फ्लैटों को जब्त किया था जबकि सूत्रों ने बताया कि पांचपखाड़ी में पांच फ्लैटों को भी निशाना बनाया गया था।  ईडी ने शुक्रवार को शिवसेना विधायक सरनाइक को दो फ़्लैट और  टिटवाला की जमीन के एक प्लाट के संबंध में फिर से नोटिस जारी किया।
ईडी के नोटिस के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शिवसेना विधायक सरनाइक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम जैसे विधायक केंद्र-राज्य के झगड़े में परेशान हो रहे हैं। ईडी ने दो फ़्लैट और प्लॉट जब्त करने का नोटिस जारी किया है।  उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में अदालत में अपील करेंगे। दूसरी ओर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा है कि
एनएसईएल घोटाला मामले में एक बार फिर निशाने पर आए प्रताप सरनायक को ईडी ने नोटिस जारी किया है। किरीट सोमैया ने दावा किया है कि शिवसेना विधायक सरनाइक अगले कुछ दिनों में जेल जाएंगे क्योंकि उनकी 11 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है।

संबंधित पोस्ट

जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्रामीण इलाके की पानी समस्या का लिया जायजा 

Aman Samachar

 हैप्पी संडे स्ट्रीट के आयोजन में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी किए नृत्य 

Aman Samachar

दसवीं , बारहवीं परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों का क्षत्रिय समाज ने किया सम्मान 

Aman Samachar

स्कूल मार्ग इलाके में पुलिस गस्त बढ़ाने की महिलाओं ने की पुलिस से मांग

Aman Samachar

समाज के अंतिम व्यक्ति को आवास उपलब्ध कराने के लिए मुझे गृहनिर्माण मंत्री पद मिला – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

शादी विवाह में होने वाले अकूत खर्च और रात्रिभोज रोकने की पहल 

Aman Samachar
error: Content is protected !!