Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

सड़क के खड्डों को लेकर भाजपा ने जन आन्दोलन कर चक्का जाम करने की दी चेतावनी 

 

ठाणे [ युनिस खान ]  शहर की सडकों व उड़न पुल के खड्डों को लेकर आज आन्दोलन कर शासन प्रशासन का ध्यान दिलाने की कोशिस किया है। ठाणे शहर की सडकों व उड़ान पुलों के खड्डों की शीघ्र मरम्मत नहीं कराया गया तो भाजपा चक्काजाम आन्दोलन करेगी।  भाजपा शहर अध्यक्ष व एमएलसी एड. निरंजन डावखरे व विधायक सनाज्य केलकर ने इस आशय की चेतावनी दिया है।

                 आज भाजपा की ओर से एमएलसी एड. डावखरे व विधायक केलकर के नेतृत्व में वाघबिल नाका पर खड्डों को लेकर आन्दोलन किया गया।  इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि वाघबिल नाका के उड़ान पुल से जा रहे ट्रक पर लदे खोखे गिरने से एक मोटर सायकिल सवार की मृत्यु हो गयी थी। यही नहीं ईस इलाके में खड्डों के चलते पांच दुर्घटनाएं हो चुकी है। इन दुर्घटनाओं व घोडबंदर रोड के उड़ान पुलों के खड्डों , शहर की सड़कों के खड्डों पर राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए आज जन आन्दोलन कर रहे हैं। आन्दोलन में भाजपा गटनेता संजय वाघुले , प्रदेश सचिव संदीप लेले ,भाजपा घोडबंदर मंडल प्रमुख हेमंत म्हात्रे ,समेत पार्टी के नगर सेवक ,नगर सेविकाएँ ,पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे। इस अवसर पर खड्डे में वृक्षारोपण कर , सत्ताधारी पार्टी शिवसेना के खिलाफ नारेबाजी की गयी। विधायक केलकर ने कहा कि 25 वर्षों से मनपा की सत्ता में बैठी शिवसेना सडकों को खड्डा मुक्त नहीं करा पायी।  सड़को के खड्डों से नागरिक परेशान हैं जबकि एमएमआरडीए ,एमएसआरडीसी जैसे सरकार के विभाग एकनाथ शिंदे के पास होने के बावजूद शहर की सडकों को खड्डा मुक्त नहीं करा पाए हैं। खड्डों से नागरिकों को जान गवाना पड़ा रहा है इसकी सत्ताधारियों को चिंता नहीं है वे मलाई खाने में लगे है।  शहर अध्यक्ष व एमएलसी एड. डावखरे ने चेतावनी दी है कि आन्दोलन से सरकार नहीं जागी तो भाजपा चक्का जाम आन्दोलन कर सरकार को जगाने का काम करेगी।

संबंधित पोस्ट

बारवी बांध पीड़ित 18 युवा रोजगार के लिए तत्काल पात्र करने का केन्द्रीय राज्य मंत्री ने दिए निर्देश 

Aman Samachar

रमजान तक मुंब्रा कौसा की यातायात समस्या सुलझाने का प्रयास शुरू – अशरफ पठान

Aman Samachar

कांग्रेस सेवादल का मुलुंड में राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न 

Aman Samachar

बिजली उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर से पूर्व विलासराव देशमुख अभय योजना का लाभ उठाने का अवसर 

Aman Samachar

पालतू जानवरों के लिए पहले श्मशान का परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने किया उद्घाटन 

Aman Samachar

सरकारी कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों के परिसर को तंबाकू मुक्त बनाने की कार्यवाही की जाए-  अशोक शिंगारे

Aman Samachar
error: Content is protected !!