Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शिवसेना में रहकर एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनते तो पूरे ठाणे में दिवाली मनाई जाती – संजय घडीगांवकर

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे से राजनीति शुरू कर एकनाथ शिंदे के राज्य का मुख्यमंत्री बनने से मुझे खुशी है लेकिन अगर वे शिवसेना में रहकर उद्धव ठाकरे शिवसैनिक रहकर मुख्यमंत्री बनते तो तो वे ख़ुशी से पद छोड़ देते। ऐसा होने पर पूरे ठाणे में दिवाली मनाई जाती। इस आशय की प्रतिक्रिया एकनाथ शिंदे के सामने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार रहे पूर्व नगर सेवक व कांग्रेस नेता संजय घाडीगावकर ने व्यक्त किया है।
       ठाणेकर के तौर पर मुझे खुशी है कि ठाणे को मुख्यमंत्री का पद मिला है। महाविकास के नेतृत्व की सरकार में होने के समय वे शहरी विकास मंत्री के पद पर रहे।  यदि वे आज आम शिवसैनिकों की भावनाओं के अनुरूप शिवसेना पार्टी के माध्यम से मुख्यमंत्री बनते तो आम शिवसैनिकों को खुशी होती।  इसके अलावा, इस अवसर पर पूरे ठाणे में दिवाली मनाई जाती लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ। शिवसेना पार्टी प्रमुख को खुद मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा था इससे सामान्य शिव सौनिकों में ख़ुशी नहीं दिखाई दे रही है।  फिर भी मैं ठाणे का मुख्यमंत्री बनने से खुश हूं।  उम्मीद है कि निकट भविष्य में यह ठाणे के विकास व नागरिकों से संबंधित कई लंबित मुद्दों को हल करेंगे।

संबंधित पोस्ट

ठाणे मनपा कर्मचारियों को 15,500 रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा 

Aman Samachar

रेल दुर्घनाओं में मृतक के परिजनों व घायलों की सहायता के लिए ठोस उपाययोजना लागू करने की रेलवे बोर्ड से मांग 

Aman Samachar

मेडिका ने किया एक सफलता पूर्वक रोबोटिक सर्जरी ,एक जटिल चिकित्सा इतिहास वाली गाईनी मरीज़ पर 

Aman Samachar

मेडिका की जीवनरक्षक टीम के साथ तीन ईसीएमओ एडेनोवायरस उत्तरजीवी उम्मीद जगाने के लिए फिर से मिले 

Aman Samachar

एयू बैंक के क्रेडिट कार्ड ने फर्स्ट-टाइम कार्ड यूजर्स का जीता दिल

Aman Samachar

सैर-सपाटे के शौक़ीन शहर के यात्रियों के लिए एक अनोखे डेस्टिनेशन, मॉन्टेरिया विलेज ने खोले अपने दरवाजे

Aman Samachar
error: Content is protected !!