Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

चॉकलेट का झांसा देकर मतिमंद नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

ठाणे [ युनिस खान ] कलवा इलाके में एक मजदूर ने मतिमंद नाबालिग लड़की को चॉकलेट का लालच देकर  उसके दुष्कर्म किया. इस मामले में कलवा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
           मिली जानकारी के अनुसार ठाणे के कलवा पूर्व के शांति नगर इलाके में रहने वाली 16 साल की एक लड़की को चाकलेट का लालच देकर उसके साथ मजदूर ने दुष्कर्म किया. पीड़ित लड़की के मतिमंद होने का लाभ उठाने का मामला सामने आया है यह घटना छह मार्च की है. लड़की ने परिवार को इस बारें में बताया और फिर परिवार वालों ने ठाणे जिला कलेक्ट्रेट चाइल्ड प्रोटेक्शन हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिला एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कलवा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी  पीड़िता ने जब उससे पूछताछ की तो उसने आरोपी का विवरण दिया. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कलवा क्षेत्र के मनीषा नगर, कलवा नाका, गणपति पाड़ा, पारसिक नगर, भास्कर नगर, पोंडपाड़ा, वाघोबा नगर में आरोपियों की तलाश की. मुखबिरों से पुलिस को कुछ जानकारी भी मिली है. इसके बाद पुलिस आरोपी के पास तक पहुंची.
         कलवा के सहायक पुलिस आयुक्त व्यकंट आंधले ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पीड़िता ने आरोपी की पहचान भी कर ली है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहाँ पर अदालत ने उसे 31 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. आंधले के अनुसार आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं. वह कुछ महीने पहले इसी इलाके में रहने आया था. वह नाला सफाई और बिल्डिंग के निर्माण कार्य स्थल पर मजदूरी का काम करता है. 

संबंधित पोस्ट

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने एमएसटीआई के साथ किया समझौता

Aman Samachar

म्हाडा पुनर्विकास के लिए 3 एफएसआई ,कमर्शियल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट्स के लिए 5 एफएसआई

Aman Samachar

नवाब मलिक को मंत्री पद से हटाने की मांग को लेकर भाजपा ने किया जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन 

Aman Samachar

भिवंडी मनपा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा खरात का महासभा में सम्मान

Aman Samachar

 राजस्थानी समाज में लोकप्रिय नानी बाई रो मायरो के आयोजन को सफल बनाने का प्रयास तेज 

Aman Samachar
error: Content is protected !!