Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मानसून में वर्षाजन्य रोगों से बचने के लिए सावधानी बरतने का आवाहन 

ठाणे [ युनिस खान ]  मनपा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण में कमी के बावजूद मानसून के दौरान वर्षाजन्य बीमारियों से बचने के लिए नागरिकों से सावधानी बरतने का आवाहन मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने किया है। अपने आस पास किसी को वर्षाजन्य रोग होने पर तत्काल मनपा अस्पताल व आरोग्य विभाग में सूचना देकर उपाय योजना करने में मनपा को सहयोग करने की अपील की गयी है।

                     सात दिनों से अधिक जमा पानी ,बर्तन साफ करने के खुले ड्रम के पानी घर के आस पास जमा नारियल के खोखे , निर्माण कार्य के लिए उपयोग किये जाने वाले हौद ,हवाबंद ढक्कन बिहीन हौसिंग सोसायटियों के ओवरहेड टैंक में जमा पानी जंतु की उत्पत्ति होकर मलेरिया होने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए लोग पानी छानकर और उपालकर पीयें , पानी शुद्ध करने के लिए क्लोरिन का उपयोग करें , इमारत व घर के पानी की टंकी साफ़ कराएं , भीगे व खुले अन्न पदार्थ व फल न खाएं , जमा पानी में चलना टालें , सात दिन से अधिक पानी जमा न रखें , पानी के ड्रम पर ढक्कन बंद रखे।  सोसायटी परिसर व टेरेस पर नारियल के खोखे व खाली डब्बे ठिकाने लगाने ,सेफटिक टैंक तत्काल दुरुस्त कर सोसायटी परिसर स्वच्छ रखने का आवाहन किया गया है। मानसून के दौरान बुखार या कोई समस्या होने पर निकट के मनपा अस्पताल व आरोग्य केंद्र में जाकर जाँच कराएं और घर परिवार व आस पास के किसी व्यक्ति को बुखार ,डेंगू बुखार ,पीलिया जुलाब टाईफाईड ,लेपटोस्पायरोसिस आदि वर्षाजन्य रोग होने पर उसकी जानकारी तत्काल मनपा अस्पताल व मनपा आरोग्य विभाग के मुख्य कार्यालय में देकर उपाय योजना करने में मनपा को सहयोग करें।  इस आशय का नागरिकों से मनपा की ओर से आवाहन किया गया है।

संबंधित पोस्ट

लाक डाउन की समस्या से राहत के लिए आम नागरिकों को मुफ्त राशन व विद्यर्थियों की फी माफ़ कराने की मांग 

Aman Samachar

SAI इंटरनेशनल स्कूल फिर से भारत में नंबर 1 स्कूल के रूप में चुना गया 

Aman Samachar

के एल डीम्‍ड-टु-बी यूनिवर्सिटी ने इसरो के अध्‍यक्ष डॉ. के. सीवान को ऑनॉरस कॉज़ा से किया सम्‍मानित 

Aman Samachar

वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड के श्री महेंद्र शाह समूह का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त

Aman Samachar

महाराष्ट्र में गत चौबीस घंटे में 34 हजार 031 नए मरीज , 594 मरीजों की मृत्यु

Aman Samachar

अमृता विश्व विद्यापीठम ने हिंदू अध्ययन पर 1-वर्षीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम की घोषणा की

Aman Samachar
error: Content is protected !!