Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहापुर में पशु वैद्यकीय दवाखाना की इमारत का सभापति के हाथो भूमिपूजन 

ठाणे [ युनिस खान ] शहापुर तहसील के खर्दी में ठाणे जिला परिषद् के पशुसंवर्धन विभाग की ओर पशु वैद्यकीय सेवा सुविधा युक्त दवाखाना बनाया जा रहा है। पशु दवाखाने की नयी इमारत के निर्माण के लिए कृषि ,पशुसंवर्धन व दुग्धशाला समिति के सभापति संजय निमसे के हाथो भूमिपूजन किया गया।  अगले तीन माह में सुसज्ज वैद्यकीय सुविधा के साथ इमारत तैयार होगी।  इस आशय का विश्वास सभापति निमसे ने व्यक्त किया है।

                      जिप की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. रुपाली सातपुते के मार्गदर्शन में पशु वैद्यकीय दवाखाना के माध्यम से विविध सेवा दी जाने वाली है। इसमें प्राणियों की आरोग्य जांच ,विविध प्रकार शस्त्रक्रिया , विविध नमूनों की जांच ,दवा उपचार ,गर्भ जांच ,टीकाकरण आदि सेवा उपलब्ध करायी जायेगी . खर्दी परिसर में पशुधन व पशुपालकों की अच्छी संख्या को देखते हुए वहां पशु दवाखाना की आवश्यता व्यक्त की जा रही थी। इस दवाखाने से पशुओं के आरोग्य की समस्या हल होने वाली है। भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पशुसंवर्धन अधिकारी डा.लक्षमण पवार ,उद्योगपति अरुण शेलार , पशुधन विकास अधिकारी डा. अश्विनी पावरा , डा. दर्शन दलवी , डा. संपद भोसले , डा. अक्षया घोडके , सेवक विशे आदि उस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

मेडुलेंस हेल्थकेयर ने रिलायंस के साथ साझेदारी कर 5G सुविधाओं से सज्ज एम्बुलेंस किया लॉन्च 

Aman Samachar

72 वर्षीय मोटापे से ग्रस्त महिला का वॉकहार्ट अस्पताल में स्तन कैंसर का सफलतापूर्वक किया इलाज

Aman Samachar

पालघर की निजी कोरोना अस्पताल में आग लगने से 13 मरीजों की मृत्यु

Aman Samachar

डॉ. निधि पुंधीर, वाइस प्रेसिडेंट, ग्लोबल सीएसआर, एचसीएल फाउंडेशन 

Aman Samachar

लाखों स्टूडेंट्स के सपनों के लिए एसटी के सुरक्षित पंख – प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

महिलाओं की अपेक्षा पुरुष कम रोग निवारक जांच करते हैं – डॉ राजेश बेंद्रे

Aman Samachar
error: Content is protected !!