Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़हलचल

रईस स्टडी सेंटर में पत्रकारिता को निष्पक्ष व सच के साथ चलने का किया गया आवाहन

भिवंडी [ युनिस खान ] यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विद्यापीठ नाशिक द्वारा संचालित एस.एच.ए.रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज भिवंडी अभ्यास केंद्र के बी.ए.तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए पत्रकारिता पर एक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन रविवार को उर्दू बसेरा हाल में एडवोकट यासीन मोमिन(चेयरमैन रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।  यासीन मोमिन ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सच्चाई पर आधारित पत्रकारिता के लिए विशेष आह्वाहन करते हुए कहा कि पत्रकार को निष्पक्ष नहीं बल्कि सच का साथी होना चाहिए।
             छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए मुख्य वक्ता के रूप में डेली हालात न्यूज़ के संपादक एम अबुबक्र,दैनिक इंक़लाब के उप संपादक कुतबुद्दीन शाहिद,अनवारुल हक़ खान(न्यूज़ १८ उर्दू )एवं मोमिन फहीम अब्दुल बारी आमंत्रित किये गए थे।मुख्य अतिथि के रूप में के एम ई सोसायटी के सचिव सुहैल फकीह,विशेष अतिथि के रूप में खान ज़ाकिर हुसैन उपस्थित थे।प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी ने वक्ताओं और अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया तथा स्टडी सेंटर का परिचय सहित कार्यक्रम की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारिता अपनी आवाज़ को दूसरों तक पहुँचाने का माध्यम है पत्रकार बनकर अपनी और समाज की आवाज़ को लोगों और सरकार तक पहुंचा सकते हैं।एम अबुबक्र ने प्रिंट मिडिया की आवश्यकता एवं उपयोगिता की विस्तृत जानकारी दी। ।कुतबुद्दीन शाहिद ने पत्रकारिता के इतिहास,प्रिंट मिडिया की टेकनिकल पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी।
           अनवारुल हक़ खान ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,फहीम मोमिन ने सोशल मिडिया और इंटरनेट की विस्तृत जानकारी देते हुए इनका उपयोग कैसे करें विषय पर विशेष मार्गदर्शन किया। शिविर में उपस्थित सभी वक्ताओं ने पत्रकारिता से संबंधित विभिन्न बारीकियों से छात्रों और श्रोताओं को अवगत कराया तथा छात्रों द्वारा पूछे गए प्रशनो का संतोषजनक उत्तर भी दिया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र -छात्राएं तथा गणमान्य ब्यक्ति उपस्थित थे। समारोह का संचालन आमिर कुरैशी सर ने किया। स्टडी सेंटर के संयोजक अब्दुल अज़ीज़ अंसारी द्वारा उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

संबंधित पोस्ट

प्रेमी की मदद से पति की हत्या करने वाले प्रेमी व प्रेमिका गिरफ्तार 

Aman Samachar

शहर को हुक्का पार्लर मुक्त करने के लिए विशेष दस्ता नियुक्त – संजय केलकर

Aman Samachar

दिवा डंपिंग ग्राउंड बंद करने की मांग को लेकर भाजपा ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रक टर्मिनस उपलब्ध कराएं – उपमुख्यमंत्री अजित पवार

Aman Samachar

ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के कार्य मेरे लिए सबसे बड़ी ख़ुशी – ओमप्रकाश शर्मा

Aman Samachar

जल जीवन मिशन कार्यक्रम के बारे में ग्रामीणों का किया आन लाईन मार्गदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!