Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रजा अकादमी ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] टाइम्स नाउ न्यूज चैनल पर भाजपा नेता व बीजेपी की प्रवक्ता नुपूर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के हुए  अपमान  को लेकर देश भर के मुसलमानों में भारी आक्रोश व्याप्त है, उसके खिलाफ अलग-अलग शहरों में अलग-अलग जगहों पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन उसके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इस संबंध में रजा अकादमी के संस्थापक और प्रमुख अल्हाज मुहम्मद सईद नूरी की घोषणा पर मस्जिद के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.
            भिवंडी में कोटरगेट मस्जिद के बाहर रजा अकादमी की ओर से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है .नमाज के बाद मस्जिद के हर गेट के बाहर एक काउंटर लगाया गया, इसमें अधिक से अधिक मुसलमानों ने भाग लिया और हस्ताक्षर कर अपना शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया. नूपुर की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के सन्दर्भ में रजा अकादमी भिवंडी अध्यक्ष शकील रजा ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने हमारे पैगंबर सहित हमारी मां हजरत आयशा सिद्दीकी का अपमान किया. रजा अकादमी के प्रमुख अल्हाज सईद नूरी ने पहले मुंबई पायधोनी पुलिस स्टेशन में नपुर शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, फिर मुंब्रा में, फिर भिवंडी शहर के पुलिस स्टेशन कुम्भारवाडा में एफआइआर दर्ज की गई है.पुलिस का यह सराहनीय कदम है कि उन्होंने बिना किसी देरी के एफआइआर दर्ज कर ली है.एफआइआर दर्ज होने के बाद से पुलिस विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही कोई गिरफ्तारी की गई है.
            नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है. हम इस हस्ताक्षरित फॉर्म को पुलिस विभाग में जमा करेंगे और वहां हम पुलिस से मांग करेंगे कि दर्ज की गई एफआईआर पर कार्रवाई की जाए और नूपुर शर्मा को तुरंत गिरफ्तार किया जाए.महासचिव शरजील रजा कादरी ने कहा कि नेपूर शर्मा ने अपमानजनक शब्द कहे हैं. अपमान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.हम इस बदतमीजी को बर्दाश्त नहीं कर सकते.मुसलमान अपने पैगंबर से बेहद प्यार करते हैं. हम उनके लिए अपनी जान, संपत्ति और सब कुछ कुर्बान कर देते हैं. अपने प्यार का इजहार करते हुए बेहद शांतिपूर्ण तरीके से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. जिसमें मुसलमानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

संबंधित पोस्ट

कोपरी में जनता विकल्प की तलाश में है और हम मजबूत विकल्प देंगे – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

टॉर्क फार्मास्यूटिकल्स ने पेश किया टॉर्क रिफ्रेश हेयर रिमूवल क्रीम के तहत अपना नवीनतम उत्पाद 

Aman Samachar

शैक्षणिक , सामाजिक सेवा के लिए तल्हा फकीह महात्मा गाँधी शांति पुरस्कार से संमानित 

Aman Samachar

केन्द्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटिल की उपस्थिति में दिवा के अनेक शिवसैनिक भाजपा में शामिल 

Aman Samachar

पहलगांव की आतंकी घटना के बाद ब्राह्मण समाज ने परशुराम जन्मोत्सव के सभी कार्यक्रमों को किया रद्द

Aman Samachar

 लक्ष्मी पूजा के दिन वायु प्रदूषण के स्तर में 4 प्रतिशत और ध्वनि स्तर में 24 प्रतिशत की वृद्धि

Aman Samachar
error: Content is protected !!