Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

छात्रवृत्ति की तैयारी विषय पर शिक्षकों की कार्यशाला में दिए मार्गदर्शन 

ठाणे ( युनिस खान ) रईस हाई स्कूल में आइडियल एजुकेशनल मूवमेंट मुंबई और रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज भिवंडी द्वारा संयुक्त रुप से”छात्रवृत्ति की तैयारी कैसे करवायें” विषय पर शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रवृत्ति की तैयारी कराने वाले शिक्षकों की रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देना तथा शिक्षकों को छात्रवृत्ति शिक्षण की बारीकियों से अवगत कराना था।
        कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरान के पाठ से हुई।अतिथियों का परिचय सहित पुष्पगुच्छ से स्वागत करने तथा आइडियल एजुकेशनल मूवमेंट का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत करने बाद कार्यशाला के संरक्षक रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के प्रधानाचार्य जियाउर रहमान अंसारी ने छात्रवृत्ति के महत्व और वर्तमान में इसकी आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। केएमई सोसायटी के सचिव दानियाल काजी ने छात्रवृत्ति की तैयारी कराने वाले अध्यापकों के लिए कार्यशाला के आयोजन पर आयोजक मंडल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षकों को बहुमूल्य सलाह भी दिये।
       पहले सत्र के रिसोर्स पर्सन गणितज्ञ वसीम अब्दुल सत्तार ने शिक्षकों को समय की पाबंदी के साथ गणित के पेपर को हल करने के तरीके पर छात्रवृत्ति अभ्यास प्रश्नपत्र के माध्यम से शिक्षकों को आश्वस्त करने का प्रयास किया कि समय की पाबंदी के साथ गणित का प्रश्नपत्र कैसे हल किया जाए। उन्होंने सरल तकनीकों और विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से गणित के शिक्षण को व्यापक रूप से कवर किया।
     दूसरे सत्र में मानसिक परीक्षण के विशेषज्ञ शिक्षक आरिफ मेहमतुले ने बच्चों में  रचनात्मक प्रवृत्तियों को बढ़ाने और उनमें छिपी हुई प्रतिभा को जगाने के लिए कैसे प्रोत्साहित करें विषय पर उदाहरण के माध्यम से विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने सभी विषयों को एकीकृत करके बच्चे की वैश्विक सोच को विकसित करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने अपनी बात को व्यावहारिक रूप से समझाने के लिए गतिविधि के माध्यम से एक पाठ प्रस्तुत किया।कार्यशाला अपने उद्देश्यों में सफल रही।कार्यशाला में उपस्थित सभी शिक्षकों ने गंभीरता के साथ विशेषज्ञों के व्याख्यान में सक्रिय रूप से भाग लिया।इस अवसर पर सीआरसी नसीर शेख और स्कूल नंबर 80 के मुख्यध्यापक इरफान बेलदार ने कार्यशाला में भाग लिया और आयोजकों का मनोबल बढ़ाया।कार्यशाला के सफल आयोजन में अंसारी मोहम्मद आसिफ और शेख तारिक का विशेष योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

मेरी वसुधरा अभियान के तहत ठाणे मनपा को प्रदर्शन के लिए कोकण स्तर पर सम्मानित 

Aman Samachar

देश की विकास गति को बनाए रखने के लिए संतुलित बजट ज़रूरी है – ऑन्द्रेज कुबिक

Aman Samachar

पीएनबी अपने ग्राहकों को 12 दिसंबर, 2022 तक केवाईसी अपडेट के लिए किया आह्वान 

Aman Samachar

ठाणे-बोरीवली सुरंग को जोड़ने वाली सड़क को घोड़बंदर रोड तक भूमिगत बनाया जाए- डॉ. जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

मनपा मुख्यालय का नया शिवराज्याभिषेक शिल्प मई 2021 तक साकार होगा – महापौर 

Aman Samachar

अतिसार से होने वाली बाल मृत्यु रोकने के लिए जिला परिषद की आज से विशेष मुहीम शुरू

Aman Samachar
error: Content is protected !!