Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राष्ट्रीय नागरिक स्वास्थ्य मिशन के तहत निर्मित स्वास्थ्य केंद्र का केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन.

 भिवंडी [ युनिस खान ]  भिवंडी मनपा क्षेत्र स्थित पद्मानगर में 75 लाख करोड़ रुपये की लागत से नागरिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल के हाथों महापौर प्रतिभा विलास पाटील की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ.
             इस मौके पर विधायक महेश चौघुले, मनपा आयुक्त विजय म्हसाल,मनपा सभागृह नेता सुमित पाटिल, प्रभाग समिति सभापति नंदनी महेंद्र गायकवाड, वरिष्ठ नगरसेवक संतोष शेट्टी, हनुमान चौधरी, नित्यानंद नाडार, यशवंत टावरे,साखरताई बगडे, हर्षल पाटिल, अपर आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, उपायुक्त दीपक झींजाड, शहर अभियंता एल.पी. गायकवाड़,प्रभारी वैद्यकीय अधिकारी डाक्टर बुसरा सय्यद,जनसम्पर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले सहित बड़ी संख्या में मान्यवर नागरिक और मनपा अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे.
                पद्मा नगर में आरोग्य केंद्र उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय पंचायत राज मंत्री कपिल पाटिल ने कहा कि हमें एक ऐसी स्थिति बनाने की जरूरत है जहां लोगों को अस्पताल की जरूरत नहीं हो. देश में नागरिक स्वास्थ्य प्रणाली को सक्षम करने के लिए केंद्र सरकार ने 42,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.भिवंडी महानगरपालिका की तरफ से 10 हेल्थ वैलनेस सेंटर की मांग को शीघ्र पूरा किया जाएगा. मंत्री कपिल पाटिल ने कहा कि शहर के स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है. यदि सभी राजनीति को छोड़कर सभी के स्वास्थ्य की चिंता करें.कार्यक्रम का प्रस्ताविक भाषण आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने किया.
             महापौर प्रतिभा पाटिल ने कहा कि अगर सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे तो समाज को मजबूत करने में मदद मिलेगी.राष्ट्रीय नागरिक स्वास्थ्य मिशन के तहत नागरिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए आयुष्मान भारत योजना से राशि प्रदान की गई है. हजारों लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा की खातिर स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में सभागृह नेता व क्षेत्रीय भाजपा वरिष्ठ नगरसेवक सुमित पाटिल द्वारा विशेष प्रयास किए गए हैं. स्वास्थ्य केंद्र खुलने से लोगों में भारी खुशी फैली है और लोगों ने नगरसेवक सुमित पाटील का आभार प्रकट किया है.

संबंधित पोस्ट

सांसद नरेश म्हस्के भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य नियुक्त

Aman Samachar

सराफा व्यवसायी भरत जैन की हत्या मामले मुख्य सूत्रधार की गिरफ़्तारी की भाजपा ने की मांग 

Aman Samachar

बेलापुर , कलवा मुंब्रा व ऐरोली विधानसभा क्षेत्र के राजनितिक दल के प्रतिनिधियों से जिलाधिकारी ने की चर्चा 

Aman Samachar

ठाणे से दस हजार कार्यकर्ता वज्रमूठ सभा में होंगे शामिल – आनंद परांजपे

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट पर ‘मेरी एक्सप्रेस’ सीजनल ऑफर का किया ऐलान 

Aman Samachar

सुझाव और आपत्तियों पर विचार किए बगैर रिंग मेट्रो का काम शुरू न करें – मनोज प्रधान

Aman Samachar
error: Content is protected !!