Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आई-बाबा सामाजिक संगठन की ओर सेछात्रों को पाठ्य पुस्तक वितरित

 ठाणे [ युनिस खान ] आई-बाबा सामाजिक संगठन की ओर से ठाणे मनपा के वार्ड नंबर 19 और 29 के छात्रों को पाठ्य पुस्तकें वितरित की गयी। स्कूल शुरू होने की पूर्व संध्या पर जूनियर केजी से लेकर स्नातक स्तर तक के जरूरतमंद छात्रों को किताबें दी गयी हैं। सोसायटी के अध्यक्ष जयेंद्र कोली और पूर्व नगर सेविका नम्रता कोली 15 साल से इस प्रोजेक्ट को चला रहे हैं।
             इस मौके पर भाजपा विधायक एवं जिलाध्यक्ष निरंजन डावखरे व विधायक संजय केलकर मौजूद थे।  विधायक डावखरे और विधायक केलकर ने 2008 से पूरे जोश के साथ चल रहे पुस्तक वितरण कार्यक्रम की सराहना की। आई-बाबा सामाजिक संगठन के अध्यक्ष जयेंद्र कोली और पूर्व नगर सेविका नम्रता कोली ने समाज के लिए एक मिसाल कायम की है। स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय वाघुले, पूर्व नगर सेवक भरत चव्हाण, सुनील हंडोरे, भाजपा राजस्थान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेंद्र जैन, ओबीसी प्रकोष्ठ के नरेश ठाकुर, समाजसेवी डा सोनल चव्हाण, डा पल्लवी कोली आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

एसजेवीएन कारपोरेट मुख्यालय के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन

Aman Samachar

ग्लोबल समेत सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करें – विरोधी पक्षनेता

Aman Samachar

भीषण गर्मी में पक्षी और प्राणी की प्यास बुझाने के लिए वन क्षेत्र में लगे पानी के 24 हौद 

Aman Samachar

मेरी वसुंधरा अभियान के तहत निसर्ग के पंचतत्व के संरक्षण व संवर्धन करने का जिप ने लिया निर्णय

Aman Samachar

हाउस ऑफ लॉर्ड्स, लंदन की ओर से अशोक कुमार टोडी  “भारत सम्मान अवार्ड 2023” से सम्मानित

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने भुगतान को सुविधाजनक बनाने वाले पहनने-योग्य डिवाइस, बॉब वर्ल्ड वेव को किया लॉन्च

Aman Samachar
error: Content is protected !!