Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उत्तर भारतीय समाज की सेवा के लिए उत्तर भारतीय हिन्दू प्रतिष्ठान का गठन – सिद्धार्थ संजय पांडेय

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे ,मुंबई आप पास के शहरों में बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय लोग रहते है लेकिन सामाजिक एकता के आभाव में उन्हें अपेक्षित महत्व नहीं मिलता है .लोगों के अनेक समस्याएँ होती है उचित जानकारी न होने के कारण उन्हें मदद नहीं मिल पाती है . इन्हीं समस्याओं के मद्देनजर उत्तर भारतीय हिन्दू प्रतिष्ठान की स्थापना की गयी है . इस आशय का उदगार समाज सेवी सिद्धार्थ संजय पांडेय ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम में व्यक्त किया है .

ठाणे के नीलकंठ सोसायटी परिसर , मुल्लाबाग में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में उत्तर भारतीय हिन्दू प्रतिष्ठान की ओर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या उत्तर भारतीय समाज के गणमान्य लोग एकत्र हुए . इस दौरान समाज की एकता , उनकी समस्याओं के समाधान , रोजी रोजगार में सहयोग में मुद्दे पर चर्चा की गयी . इसमें पूर्व नगर सेवक संजय पांडेय , के पी मिश्रा ,वीरेंद्र पांडेय , हरी तिवारी ,दीपनारायण दूबे , विजय मिश्रा ऐरोली ,आदित्य नाथ पांडेय गोरेगांव ,विनोद तिवारी , बालमुकुन्द शुक्ला भिवंडी , अजय पांडेय ,संजय पाठक आनद दूबे ,रजनीश तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे . सिद्धार्थ पांडेय ने कहा कि मेरे पिता पूर्व नगर सेवक संजय पांडेय के पास प्रतिदिन अनेक लोग अपनी समस्याएँ लेकर आते रहे हैं .उनकी समस्याओं को सुलझाने मदद करते रहे है .

          संगठित रूप से जरूरतमंद व पीड़ित शोषित लोगों की मदद करने के लिए प्रतिष्ठान की स्थापना की गयी है और लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है . उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय समाज के लोग आज विविध क्षेत्रो में उपलब्धि हासिल की है . समाज के अच्छे वकील , डाक्टर हैं लेकिन उचित जानकारी के आभाव में एक दुसरे तक पहुँच नहीं होने से लोगों को मदद नहीं मिल पाती है .इसलिए सामाजिक संगठन के माध्यम से लोगों की सेवा के लिए प्रतिष्ठान की स्थापना की गयी है .जिससे हर क्षेत्र के लोगों में समन्वय बनाकर लोगों की सेवा की जा सके . इस अवसर पर लोगों ने स्नेह भोजन का भी आनंद लिया .

संबंधित पोस्ट

आगामी चुनाव में कांग्रेस के सत्ता में आने पर महापौर या उपमहापौर ओबीसी का होगा – नाना पटोले 

Aman Samachar

मेरी वसुंधरा अभियान का राज्य स्तरीय अमृत सिटी का प्रथम पुरस्कार विजेता बनी ठाणे मनपा

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय सामान्य जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छः टीमें क्वालीफाई

Aman Samachar

होंडा अमेज़ ने कुल 5 लाख कारें बेचने की उपलब्धि हासिल की 

Aman Samachar

महाराष्ट्र – गुजरात सीमा पर मनोर में बना भगवान परशुराम का पहला मंदिर 

Aman Samachar

यातायात पुलिस के साथ नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने मनाई दिवाली

Aman Samachar
error: Content is protected !!