Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नए कलवा पुल की चौथी लेन 30 नवम्बर से यातायात के खुलेगी – मनपा आयुक्त 

ठाणे [ इमरान खान ]  नए कलवा पुल के ठाणे जेल की तरफ वाली लेन को यातायात के लिए 30 नवम्बर 2022 से खोला जा रहा है। यातायात के लिए पुल की चौथी लेन के खुलने से इस स्थान पर यातायात जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा। मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने ने यह जानकारी दी है।

        गौरतलब है कि 13 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के द्वारा तैयार पुल के एक हिस्से का लोकार्पण किया गया। इस समय मुख्यमंत्री शिंदे ने 1 दिसंबर 2022 को ठाणे जेल के पास वाली लेन को शुरू करने की घोषणा की थी। इस घोषणा के तहत उक्त रूट को एक दिन पहले यानी 30 नवंबर से शुरू किया जा रहा है। ठाणे मनपा के संबंधित विभाग के माध्यम से इस मार्ग का कार्य युद्धस्तर पर पूरा कर लिया गया है।

      यह मार्ग ठाणे जेल की तरफ से कलवा चौक और बेलापुर रोड पर उतरेगा।  इस मार्ग के वाहनों के लिए खुलने के बाद ठाणे की ओर चौक और कालवा के शिवाजी चौक में जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। कलवा पुल पर चौथी लेन का काम समय पर पूरा कर लिया गया है और यह लेन कल से शुरू हो रही है।

        इस मार्ग के बनने से बड़े पैमाने पर जाम की समस्या से निजात मिलेगी और समय की भी बचत होगी।  इस मार्ग को यातायात के लिए खोल दिए जाने के बाद कलवा चौक क्षेत्र, ठाणे से बेलापुर, नवी मुंबई तक यातायात सुचारू हो जाएगा। साथ ही साकेत से रूट का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है और इस रूट को 31 मार्च 2023 को शुरू कर दिया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

कुल्लियात ए क़ैसरूल जाफ़री के विमोचन समारोह में याद किए गए मशहूर शायर जाफरी

Aman Samachar

ब्रेनली के सर्वे से यह बात सामने आई कि, नई पीढ़ी के युवाओं के लिए करियर सबसे बड़ी प्राथमिकता 

Aman Samachar

डीजी हेमंत नगराले बने मुंबई पुलिस आयुक्त , परमवीर सिंह का गृहरक्षक दल के डीजी पद पर तबादला

Aman Samachar

माइक्रोफाइनेंस उद्योग ने सितंबर’21 को समाप्त तिमाही के दौरान संवितरण में वर्षानुवर्ष 96% की संवृद्धि

Aman Samachar

क्लस्टर योजना के लिए मनपा और महाप्रीत के बीच समझौते पर हस्ताक्षर

Aman Samachar

टोरेंट पावर कंपनी महावितरण व नियामक आयोग दिशानिर्देशों और विनियमों के तहत सेवा दे रही

Aman Samachar
error: Content is protected !!