Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

 खड्डे में गिरने से मोटर सायकिल सवार युवक की मृत्यु , आर्थिक सहायता दिलाने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ]  नाला बनाने के लिए खोदे खड्डे में गिरने से मोटर सायकिल सवार पैतीस वर्षीय युवक की मृत्यु हो गयी है।  इस दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की मांग यु एंड मी फ़ौंडेशन की ओर से की गयी है।
               फ़ौंडेशन के अध्यक्ष विष्णू तिवारी ने कहा है नाले के निर्माण के लिए खोदे गए खड्डे की वैरिकेटिंग करने व सुरक्षा रक्षक तैनात न कर लापरवाही की गयी है। शहर के कोरम माल के निकट नाले के निर्माण कार्य के लिए खड्डा खोदा गया है।  सोमवार की रात मोटर सायकिल से जा रहे प्रमोद देउलकर [ 35 ] की मोटर सायकिल समेत खड्डे में गिरने से मृत्यु हो गयी है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मृतक की लाश और मोटर सायकिल खड्डे से बाहर निकलवा पर दुर्घटना का मामला दर्ज किया है।  फ़ौंडेशन के अध्यक्ष तिवारी ने मांग की है कि ठेकेदार की लापरवाही से दुर्घटना हुए है इसके लिए मनपा और ठेकेदार जिम्मेदार हैं।  ठेकेदार के खिलाफ अपराधिक मुकदमा दर्ज करने और मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की मांग किया है।

संबंधित पोस्ट

पंजाब नैशनल बैंक ने सावधि जमा पर ब्याज 25 बीपीएस बढ़ाया

Aman Samachar

रविवार से संयुक्त किसान नेताओं के एक मंच पर भूख हड़ताल से भड़क सकता है आन्दोलन 

Aman Samachar

जी.एम.मोमिन कालेज स्ट्डी सेंटर में पत्रकारिता मार्गदर्शन शिविर में विविध पहलुओं पर चर्चा 

Aman Samachar

साइंस इन एक्शन’ के माध्यम से छात्रों के लिए जागरूकता अभियान

Aman Samachar

 दांडेकर विद्यालय में प्रवेश के लिए रिश्वत लेते 2 मुख्याध्यापक, लिपिक समेत 3 लोग रंगेहाथ गिरफ्तार

Aman Samachar

डालमिया सीमेंट ने पश्चिम भारत में ‘एव्‍री होम हैप्‍पी ऑफर’ की घोषणा की 

Aman Samachar
error: Content is protected !!