Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और ऑरियोनप्रो सॉल्यूशंस द्वारा कार्यान्वित ओपन लूप टिकटिंग प्रणाली का राष्ट्रपति ने किया शुभारंभ

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने आज कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव-2022 के दौरान हरियाणा राज्य परिवहन निगम के लिए कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस (संपर्क रहित) ‘ओपन लूप टिकटिंग सिस्टम’ का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय;  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर; हरियाणा प्रधान सचिव श्री नवदीप विर्क, हरियाणा राज्य परिवहन निदेशक श्री वीरेंद्र कुमार दहिया; राष्ट्रीय प्रबंधक-सरकारी संबंध और व्यवसाय, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक श्री अरविंद पुरोहित और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

         डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ते हुए, हरियाणा ने अपने राज्य परिवहन की मौजूदा यात्री मैनुअल टिकटिंग प्रणाली का आधुनिकीकरण किया है। इस कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस टिकटिंग कार्यक्रम के पूर्ण तंत्र में शामिल हैं एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा जारी नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी), इलेक्ट्रॉनिक टिकट जारी करने वाली मशीनें (ईटीआईएम), जीपीएस सिस्टम और अग्रिम टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन आरक्षण प्रणाली शामिल हैं।

       हरियाणा सड़क परिवहन के लिए इलेक्ट्रॉनिक टिकट जारी करने वाली मशीन (ईटीआईएम) और QR कोड/UPI के माध्यम से टिकट भुगतान की क्षमता एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा प्रदान की  जाएगी। इस कदम से यात्रियों को सुविधा और बेहतर यात्रा को अनुभव मिलेगा और टिकट बुकिंग के डिजिटलीकरण से नकद लेनदेन को कम करने में मदद मिलेगी और राजस्व संग्रह  को और अधिक कुशल बनाया जा सकेगा। इस सुविधा के तहत आम लोग, छात्र, सशस्त्र बलों के कर्मियों, स्वतंत्रता सेनानी जैसे यात्री  रियायती/मुफ्त श्रेणियों के लिए बस पास के रूप में प्रीपेड ट्रांजिट कार्ड जैसी सुविधाओं का लाभ उठाने में सक्षम होंगे और मोबाइल एप्लिकेशन एवं ऑनलाइन आरक्षण प्रणाली (ओआरएस) के माध्यम से टिकट बुकिंग का लाभ उठा सकेंगे।

संबंधित पोस्ट

मराठा आरक्षण पर सभी दल सहमत हैं केंद्र सरकार की रास्ता निकलना चाहिए – पारसनाथ  तिवारी 

Aman Samachar

ओमरॉन हेल्थकेयर ने हाई क्वालिटी मेडिकल मॉलिक्यूलर सीव ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर लॉन्च किया

Aman Samachar

नवरात्रि में सभी जाति , सर्वधर्म की एकता का प्रतीक बना इको विस्टा सांस्कृतिक मंडल

Aman Samachar

सोसायटियों में सामान पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय का पुलिस वेरिफिकेशन कर देगी पहचानपत्र

Aman Samachar

कलमगांव अंडरपास का प्रस्ताव का प्रस्ताव भेजने का ठाणे जिला परिषद को आदेश

Aman Samachar

नवी मुंबई के 15 अनधिकृत झोपड़ों पर मनपा का चला हथौड़ा

Aman Samachar
error: Content is protected !!