Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आल महाराष्ट्र उर्दू भाषण प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल को प्रथम पुरस्कार 

 भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  भिवंडी के रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज द्वारा आल महाराष्ट्र उर्दू भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के कुल 53 छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपने भाषण की कला का प्रदर्शन रोचक डंग से प्रस्तुत किया।
        उक्त प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज,भिवंडी का छात्र मोमिन अशबर एजाज अहमद (5वीं ए) ने “ज़िंदगी में ये हुनर भी आजमाना चाहिए ,जंग जब अपनों से हो तो हार जाना चाहिए ” विषय पर शानदार भाषण प्रस्तुत करते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल के फैसले के अनुसार प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार के साथ सर्वश्रेष्ठ वक्ता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
          बता दें कि प्रस्तुत किया गया भाषण जूनियर कॉलेज के शिक्षक साजिद अनवर ने लिखा था।छात्र के इस शानदार सफलता पर  रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन,प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी,उपप्रधानाचार्य आमिर सिद्दीकी,सहायक मुख्यध्यापक मुख्लिस मदू,सुपरवाइजर्स असरार पठान,फिरोजुद्दीन शेख,सिब्तैन कशेलकर,वाईसीएमओयू स्टडी सेंटर के संयोजक अब्दुल अजीज अंसारी एवं समस्त स्टाफ सदस्यों की ओर से पुरस्कृत छात्र और उसका मार्ग दर्शन करने वाले शिक्षकों साजिद अनवर अंसारी एवं कामिल अंसारी को बधाई दी जाती है।

संबंधित पोस्ट

प्रधानमंत्री आवास योजना का ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ पुरस्कार के साथ अन्य तीन पुरस्कार जिप के नाम 

Aman Samachar

हिंदी फिल्म इश्क़ बनारस का मुहूर्त हुआ सम्पन्न

Aman Samachar

तीन लोगों के खिलाफ साढ़े 6 लाख रुपये की बिजली चोरी का मामला दर्ज 

Aman Samachar

राकांपा शरद पवार पार्टी का ठाणे, मुंबई में ज़ोरदार शक्ति प्रदर्शन

Aman Samachar

नवी मुंबई में 2.70 लाख से ज़्यादा लोगों के लिए बने आयुष्मान कार्ड 

Aman Samachar

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों ने सड़क पर उतर कर किया विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!