Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग फ्री’ वीडियो के साथ फ्यूचर जेनेराली का #StandWithPride अभियान 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एफजीआईआई) एक समावेशी नियोक्ता है और ऐसा माहौल पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है जो समावेशिता, खुलेपन और स्वीकृति को बढ़ावा दे। एफजीआईआई के मुंबई, दिल्ली और बैंगलोर स्थित कार्यालयों में प्राइड महीने के दौरान आयोजित भव्य जश्न इसी दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है। विविधता और समावेश की सच्ची पक्षधर होने के नाते एफजीआईआई ने हाल ही में एलजीबीटीक्यूआईए+ समुदाय के समर्थन में एक सामाजिक प्रयोग किया। यह सामाजिक प्रयोग एलजीबीटीक्यूआईए+ समुदाय के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता को बढ़ाने तथा उनके लिए एकजुटता और समर्थन दिखाते हुए अपने सदस्यों द्वारा इस समुदाय को आत्मीयता प्रदान कराने के प्रयास में आयोजित किया गया था।

        ब्रेकिंग फ्री पर आधारित इस सोशल एक्सपेरिमेंट वीडियो ने विभिन्न लिंगों, अलग-अलग उम्र व भिन्न यौन रुझान वाले 20 प्रतिभागियों को जमा किया तथा उनसे उन पूर्वाग्रहों को लेकर सवाल पूछे, जो उन्होंने झेले हैं। इस वीडियो के माध्यम से लोग उन पूर्वाग्रहों के बारे में जानेंगे, जिनको एलजीबीटीक्यूआईए+ समुदाय नियमित रूप से झेलता है। इनकी बदौलत यह वीडियो देखने लायक एक सम्मोहक और विचारोत्तेजक कहानी बन गया है। पूर्वाग्रहों को तोड़ने में मदद करने के लिए इस समुदाय को सभी के समर्थन की जरूरत है, इसलिए उनका दोस्त और साथी बनना जरूरी है। वीडियो यहां देखें-

       इस सामाजिक प्रयोग के बारे में बात करते हुए फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस की चीफ मार्केटिंग ऑफीसर सुश्री रुचिका मल्हान वर्मा ने कहा,“एलजीबीटीक्यूआईए+ समुदाय का सहयोग व समर्थन करने के हमारे प्रयास केवल प्राइड महीने तक ही सीमित नहीं हैं। हमारे लिए विविधता और समावेश एक रणनीतिक अनिवार्यता है, जिसे हम अपनी कार्य-संस्कृति में आत्मसात करने का प्रयास करते हैं। हम पूरे साल और उसके बाद भी समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी समुदायों के लोगों को एलजीबीटीक्यूआईए+ से जुड़ी चर्चा को केवल प्राइड महीने तक सीमित करने की आदत से छुटकारा दिलाना ‘ब्रेकिंग फ्री’ वीडियो की मौजूदगी वाली हमारी नवीनतम पहल का उद्देश्य है। ‘ह्यूमन-टच’ के साथ आगे बढ़ने वाला ब्रांड होने तथा विविधतापूर्ण व समावेशी माहौल पैदा करने पर केंद्रित संगठन होने के नाते हमने संवाद को प्रोत्साहित करने, इसे संवेदशील बनाने और समग्र रूप से व्यक्तियों और समाज के बीच संचार बढ़ाने के ठोस प्रयास किए हैं।”

      साथियों और पारिवारिक सदस्यों के भयंकर पूर्वाग्रहों का सामना करने वाले समुदायों में गिने जाने वाले एलजीबीटीक्यूआईए+ समुदाय को आए दिन खलने वाली बाधाएं झेलने और उनसे मुक्त करने के लिए उनका हरसंभव समर्थन करने की जरूरत है। आने वाले महीनों में #StandWithPride और इस समुदाय के हितों को आगे बढ़ाना फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस का लक्ष्य है।

 

संबंधित पोस्ट

डॉयट्स ने भारत के अग्रणी कृषि समूह टैफे मोटर्स के साथ सहयोग पर हस्ताक्षर किए

Aman Samachar

आज होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर उप्र पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

Aman Samachar

विद्यार्थियों को बिगाड़ने वाला नहीं बल्कि बनाने वाला गुरुजी चाहिए – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

नाट्य गृह व सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े जरूरतमंद लोगों को राशन व जीवन आवश्यक वस्तुएं वितरित 

Aman Samachar

पीएनबी ने दृष्टिबाधित ग्राहकों के लिए पेश किया ब्रेल डेबिट कार्ड अन्त: दृष्टि

Aman Samachar

अमृता विश्वविद्यापीठम,टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग्स,२०२२ में विश्व में पचासवें स्थान पर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!