Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे मनपा ने चालु वित्त वर्ष में 4 टन प्लास्टिक जब्त वसूले सवा बारह लाख रूपये दंड 

ठाणे [ इमरान खान ]  ठाणे मनपा की ओर से पूरे मनपा क्षेत्र में नियमित रूप से प्लास्टिक बंदी के संबंध में केन्द्र एवं राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुरूप कार्रवाई की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक कुल लगभग 4 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर कुल राशि   12,25,900 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग से बचें और अन्य वैकल्पिक वस्तुओं का उपयोग कर ठाणे शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग करें।

       इनमें मुख्य रूप से कटलरी प्लेट, कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, ट्रे , पैकेजिंग , रैपिंग फिल्म , मिठाई के डिब्बे, निमंत्रण पत्र, सिगरेट के पैकेट, पीवीसी बैनर, सजावटी पॉली स्टाइनिन, प्लास्टिक कैरी बैग, प्लास्टिक शीट शामिल हैं। प्लास्टिक बैग 50 माइक्रोन से अधिक मोटी आदि है। ठाणे मनपा क्षेत्र के 5000 प्रतिष्ठानों में जाकर नौपाड़ा-कोपारी प्रभाग समिति क्षेत्र से कुल 3200 किलोग्राम प्लास्टिक, दिवा प्रभाग समिति से 450 किलोग्राम प्लास्टिक, मजीवाड़ा-मानपाड़ा प्रभाग समिति से 3190 किलोग्राम प्लास्टिक,वागले प्रभाग समिति क्षेत्र से 455 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्र किया गया।  कलवा प्रभाग समिति से कुल 3070 किलोग्राम प्लास्टिक, उथलसर प्रभाग समिति से कुल 120 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त कर दंडात्मक कार्रवाई की है। उक्त कार्रवाई मनपा के प्रदूषण नियंत्रण विभाग व सॉलिड वेस्ट विभाग के माध्यम से संयुक्त रूप से की गई है।

संबंधित पोस्ट

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ तोडू कार्रवाई , जिम्मेदार अधिकारीयों की जांच की उठ रही है मांग

Aman Samachar

10 वीं और 12 वीं की पूरक परीक्षाएं सुचारू रूप से संपन्न कराने में सावधानी बरतें – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

जिले में जलापूर्ति की समस्या सुलझाने के लिए टास्क फोर्स का गठन – जयंत पाटील 

Aman Samachar

सरकारी कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों के परिसर को तंबाकू मुक्त बनाने की कार्यवाही की जाए-  अशोक शिंगारे

Aman Samachar

टॉर्क फार्मा ने “मल्टीपावर” ब्रांड के तहत अपना नवीनतम न्यूट्रास्युटिकल पेश किया

Aman Samachar

उत्तर पूर्व भारत में आयोजित मेगा क्रेडिट कैंप में पीएनबी ने दी 1791 करोड़ रुपये के ऋणों को मंजूरी

Aman Samachar
error: Content is protected !!