Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नवी मुंबई मनपा मुख्यालय में महाराष्ट्र राज्य ओलंपिक खेल ज्योति का स्वागत

नवी मुंबई [ इमरान खान ] महाराष्ट्र राज्य ओलंपिक खेल प्रतियोगिता 2022 का आयोजन महाराष्ट्र सरकार और महाराष्ट्र ओलंपिक संघ द्वारा 1 से 12 जनवरी 2023 तक शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, म्हालुंगे – बालेवाड़ी, पुणे में किया गया है।

      इस प्रतियोगिता के अवसर पर हर जिले से भव्यतम रूप में स्पोर्ट्स ज्योत रैली का आयोजन किया गया है। मुंबई विभाग से गेटवे ऑफ इंडिया से पुणे की प्रतियोगिता स्थल के लिए प्रस्थान करने वाली स्पोर्ट्स ज्योत का नवी मुंबई मनपा के मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी धनराज गरड ने खेल एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के उपायुक्त सोमनाथ पोटरे की उपस्थिति में स्वागत किया गया।

       इस मौके पर खेल अधिकारी रेवप्पा गुरव, लेखा अधिकारी  विजय रांजने , मुख्य स्वच्छता अधिकारी राजेंद्र सोनवणे, तेनजिंग नोर्गे ,राष्ट्रीय साहस पुरस्कार विजेता तैराक शुभम वनमाली, शिव छत्रपति पुरस्कार विजेता तैराक गोकुल कामथ, तैराक श्रीमती  रितुजा उदेशी, खो-खो खिलाड़ी  मनोज पवार एवं खेलो इंडिया प्रतियोगिता के पदक विजेता तैराक ऋषभ दास के साथ ही राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी गजानन शेंगाल और लोकेश गावस, वॉलीबॉल के राष्ट्रीय कोच धनंजय वनमाली, नेरूल जिमखाना के ट्रस्टी श्रीनिवास मूर्ति,  शरद कथूरिया,  किरण स्टेनली उपस्थित थे।  मुंबई शहर के जिला खेल अधिकारी अभय चव्हाण, तालुका खेल अधिकारी जुबैर शेख व अन्य साथियों का स्वागत किया गया।

        इस प्रतियोगिता में 39 खेल प्रकार शामिल हैं और 10 हजार 546 खिलाड़ी, गाइड अंपायर भाग लेंगे।  नवी मुम्बई मनपा की ओर से इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का खेल ज्योति का स्वागत किया गया है। प्रतियोगिता की सफलता के लिए नवी मुम्बई के नागरिकों की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं।

संबंधित पोस्ट

मुंबई की तर्ज पर रिहायशी सोसायटियों को टीकाकरण व 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को दो सत्र में स्लाट उपलब्ध कराने का निर्णय

Aman Samachar

मुंब्रा की मार्केट की खाली पड़ी उपरी मंजिल में डायलिसिस सेंटर शुरू करने की मांग

Aman Samachar

नवी मुंबई में उत्साह पूर्वक 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू

Aman Samachar

 रेल राज्यमंत्री ने लोकल ट्रेन के द्वतीय श्रेणी के डिब्बे यात्रा कर यात्रियों से किया संवाद

Aman Samachar

मोमिन वेलफेयर सोसायटी द्वारा नेत्र हीन छात्र मोमिन माज़ का किया गया सत्कार

Aman Samachar

एन.एस.डी.एल. का मुंबई के बीकेसी में कॉर्पोरेट कार्यालय का उद्घाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!