Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने भुगतान को सुविधाजनक बनाने वाले पहनने-योग्य डिवाइस, बॉब वर्ल्ड वेव को किया लॉन्च

 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क] वर्ष 2021 में देश के सर्वश्रेष्ठ टेक्नोलॉजी बैंक* के रूप में सम्मानित, बैंक ऑफ़ बड़ौदा तथा सर्वश्रेष्ठ डिजिटल बैंकिंग प्रोडक्ट*, बॉब वर्ल्ड ने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के साथ मिलकर बॉब वर्ल्ड वेव को लॉन्च किया है। जो भुगतान को सुविधाजनक बनाने वाला एक वियरेबल डिवाइस (पहनने योग्य डिवाइस) है और इसमें पूरे हेल्थ इकोसिस्टम को भी एकीकृत किया गया है। इसकी प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं।

   बॉब वर्ल्ड वेव वियरेबल डिवाइस की मदद से ग्राहक अपने Sp02, शरीर के तापमान, दिल की धड़कन और ब्लड-प्रेशर की निगरानी करने में सक्षम होंगे। बैंक की ओर से बॉब वर्ल्ड वेव के साथ ग्राहकों के लिए निजी हेल्थ कोच, डॉक्टर टेली-कंसल्टेशन और इंटरैक्टिव वीडियो कोचिंग जैसी सुविधाओं के साथ-साथ 3 महीने का विशेष  निःशुल्क वेलनेस पैकेज भी दिया जा रहा है ।यह डिवाइस NFC से संचालित सभी PoS डिवाइस पर बिना किसी संपर्क के 5000 रुपये तक का भुगतान करने की सुविधा प्रदान करेगा। ग्राहक पिन (PIN) का उपयोग करके बिना किसी संपर्क के 5000 रुपये से अधिक का भुगतान कर सकते हैं।ग्राहकों के लिए ई कॉमर्स लेनदेन को सुविधाजनक बनाने के लिए, बैंक द्वारा डमी प्लास्टिक कार्ड (इस पर मुद्रित कार्ड नंबर पहनने-योग्य डिवाइस पर दिए गए नंबर के समान होगा, तथा इस पर वैधता समाप्ति की तिथि और CVV भी मौजूद होगा) भी प्रदान किया जाएगा। इस नए उत्पाद के लॉन्च के बारे में बताते हुए, श्री अजय के. खुराना, कार्यकारी निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, ने कहा, “आज पूरी दुनिया में पहनने-योग्य डिवाइस के प्रति लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है, और लोग कैशलेस डिजिटल ट्रांजैक्शन की इस सुविधाजनक तकनीक को बड़ी तेजी से अपना रहे हैं। यह एकदम इनोवेटिव सॉल्यूशन है, जिसका उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत की देखभाल की सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ भुगतान की प्रक्रिया को आसान बनाना है। हमने NFC पर आधारित मौजूदा टेक्नोलॉजी की मदद से भुगतान को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से अपने ग्राहकों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पहनने-योग्य डिवाइस की पेशकश की है, और इसके लिए NPCI के साथ साझेदारी से हमें बेहद खुशी हो रही है।

संबंधित पोस्ट

सांसद समेत कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलवा अस्पताल प्रशासन मरीजों की मौत का जवाब माँगा 

Aman Samachar

रेनो ने भारत में उपभोक्ताओं के लिए मॉनसून कैंप लगाने की घोषणा की

Aman Samachar

एक शाम श्री श्याम के नाम भजन संध्या व फूलों की होली में दिखी राजस्थान की झलक

Aman Samachar

शैक्षणिक , सामाजिक सेवा के लिए तल्हा फकीह महात्मा गाँधी शांति पुरस्कार से संमानित 

Aman Samachar

सिविल अस्पताल में विधायक के भोजन वितरण के 3 हजार दिन पूरे

Aman Samachar

वैश्विक कोविड की स्थिति को देखते मनपा आयुक्त ने दिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!