Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

SATTE 2024 के दूसरे दिन दिखी खरीदारों और प्रदर्शकों की रिकॉर्ड भागीदारी

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] इन्‍फॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया (आईएमआई) द्वारा आयोजित दक्षिण एशिया का प्रमुख ट्रैवल शो SATTE 2024, इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली एनसीआर में शुरू हो गया है। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 22 से 24 फरवरी 2024 तक आयोजित किया जा रहा है और यह ‘समावेशी और सतत पर्यटन’ की थीम पर अधारित है जो इसके 31वें संस्करण को वैश्विक पर्यटन उद्योग में एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर के रूप में स्थापित करेगा।
        आयोजन के दूसरे दिन, SATTE अवार्ड्स का आयोजन किया गया जो राष्ट्रीय और राज्य पर्यटन बोर्डों (एनटीओ और एसटीओ) के साथ-साथ यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य उद्योग के स्टेक होल्डरो को मान्यता देने के लिए एक अनूठी पहल है।
         दिग्गज खिलाड़ियों से लेकर नवोदित स्टार्ट-अप तक, इंडस्ट्री के प्रोफेशनल लुभावने नवीन उत्पाद और समाधान प्रदान करने का प्रयास करते हैं। ऐसी पहलों को पहचानने और पुरस्कृत करने की आवश्यकता है जो बाजार के विकास को आगे बढ़ाएंगे और अतुल्य भारत के दृष्टिकोण में योगदान देंगे। पुरस्कारों के एक भाग में ‘शक्ति – ऑनरिंग वीमेन अचीवर्स’ शामिल था जो इस सेक्टर में महिला उद्यमियों, कारोबारियों और कॉर्पोरेट पेशेवरों के अमूल्य योगदान को मान्यता देने के लिए SATTE की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
        अपने सभी कामों के जरिए SATTE इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए सर्वोत्तम मंच प्रदान करता है। इस सेक्टर के अवसरों पर बोलते हुए, इन्‍फॉर्मा मार्केट्स-इंडिया के प्रबंध निदेशक, श्री योगेश मुद्रास ने कहा, “भारत की 7.9% की मजबूत जीडीपी और वित्त वर्ष 2024 में ₹2.12 लाख की रिकॉर्ड प्रति व्यक्ति आय के आलोक में देश बड़े पैमाने पर पर्यटन सेक्टर के विस्तार के लिए तैयार है। पिछले साल आने वाले पर्यटकों की संख्या 9 मिलियन तक पहुंचने और इस साल 12 मिलियन के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के साथ पर्यटन क्षेत्र को बेहतर परिणाम मिलने का अनुमान है। देश धार्मिक पर्यटन में बढ़त के साथ इस सेक्टर की सालाना ग्रोथ 16 फीसदी से ज्यादा रहने की उम्मीद है। अनुमान है कि 2028 तक इस सेक्टर का रेवेन्यू 59 बिलियन हो सकता है। साथ 2030 तक इस सेक्टर में 140 मिलियन अस्थायी और स्थायी नौकरियां पैदा होने संभावना है।”

संबंधित पोस्ट

बापू, संविधान और हम, जनजागरण कार्यक्रम 5 अक्टूबर को मुंब्रा में

Aman Samachar

मुंब्रा कौसा के खाली भूखंड में बने उद्यान का गृहनिर्माण मंत्री के हाथो लोकार्पण 

Aman Samachar

होंडा अमेज़ ने भारत में शानदार 10 सालों का जश्‍न मनाया

Aman Samachar

मामूली विवाद के चलते बड़े भाई की हत्या करने वाला 13 वर्षीय छोटा भाई गिरफ्तार

Aman Samachar

ओमरॉन हेल्थकेयर ने कई बेमिसाल सुविधाओं के साथ अपनी टेलीहेल्थ सेवाओं को बनाया बेहतर

Aman Samachar

3 स्थानों में मॉर्निंग वॉक प्लाजा’ के पहले दिन नागरिकों का अच्छा समर्थन – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!