Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे शहर जिला कांग्रेस के सभी विंग को सक्रीय करने का प्रयास शुरू

ठाणे [ इमरान खान ]  ठाणे शहर में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जिला अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण की अगुवाई में पार्टी के हर विंग को सक्रीय करने का प्रयास किया जा रहा है। ठाणे शहर कांग्रेस के विधि, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही उन्हें नई जिम्मेदारी भी दी गई है।
           विधि विभाग के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष एडवोकेट दरम्यान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में इस विभाग को मजबूत करने हेतु नए चेहरों को संगठन में नई जिम्मेदारी दी गई। कांग्रेस के विधि, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश जाधव की उपस्थिति में ठाणे शहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान की गयी है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
       ठाणे शहर के मराठी ग्रंथ संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के विधि, मानवाधिकार, माहिती अधिकार विभाग के लिए नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।  इस अवसर पर ठाणे शहर कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण के साथ ही विभाग के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश जाधव भी उपस्थित थे।  विधि, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग के प्रदेश अध्यक्ष  रवि प्रकाश जाधव ने इस अवसर पर अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हमें आगे बेहतर काम करना है। खासकर संगठन में जो नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है,  उनसे अपेक्षा है कि वे पार्टी हित में पहले की अपेक्षा और अधिक उत्साह से काम करेंगे।
           निश्चित तौर पर यह पार्टी के बेहतर भविष्य को साकार करने में कारगर होगा। आयोजित कार्यक्रम के दौरान  महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमिटी  (विधी, मानवाधिकार, माहिती अधिकार विभाग ) के अध्यक्ष ऍड. रवी प्रकाश जाधव, ठाणे शहर काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ऍड. विक्रांत चव्हाण,  पूर्व जिला न्यायाधीश मेंढे साहेब, डॉ. बळवंत सिंग, कल्याण बार अससोसिएशन के अध्यक्ष ऍड. जगताप आदि मान्यवर भी उपस्थित थे।  वही इस कार्यक्रम का आयोजन ठाणे शहर काँग्रेस कमिटी (विधी, मानवाधिकार, माहितीचा अधिकार विभाग ) के अध्यक्ष ऍड. दरम्यान सिंग बिष्ट  ने किया।  डॉ. जयेश परमार , ऍड. सुधीर मिश्रा, ऍड. उमेश सिंग, ऍड. एस. एल. चौहान, विजय राजभर, दिनेश जोशी, दिनेश सिंह आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में  योगदान दिया है।

संबंधित पोस्ट

गैस सिलेंडर विस्फोट से घर में लगी आग सेसारा सामान जलकर राख

Aman Samachar

आज दुसरे दिन फिर येउर तालाब में दो लड़कों की बूबने से मृत्यु 

Aman Samachar

5 लाख की बिजली चोरी मामले में 3 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज 

Aman Samachar

इंटर कॉलेज अंताक्षरी प्रतियोगिता में रईस जूनियर कॉलेज को प्रथम पुरस्कार 

Aman Samachar

रीडेवलपमेंट में धोखा देने वाले बिल्डरों पर एमपीआईडी लागू करने की मांग

Aman Samachar

भिवंडी के धामनकर नाका गणेशोत्सव में दस दिनों तक कोरोना जांच की व्यवस्था – संतोष शेट्टी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!