Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

5 लाख की बिजली चोरी मामले में 3 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज 

भिवंडी [ युनिस खान ] टोरेंट पावर कंपनी की विजिलेंस टीम ने दो अलग अलग जगहों पर छापा मारकर सवा पांच लाख की बिजली चोरी का मामला पकड़ कर 3 लोगों के विरुद्ध शांतिनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।
            मिली जानकारी के अनुसार भिवंडी तालुका के काल्हेर गांव के शिवाजी चौक के पास रहने वाले सुधाकर ने टोरेंट की बिजली आपूर्ति वाले नेटवर्क से छेड़छाड़ कर अवैध रूप से बिजली का तार जोड़ लिया था। जिससे 2 फरवरी 2021 से 2 नवंबर 2021 के बीच टोरेंट पावर कंपनी की 2 लाख 88 हजार 776 रूपए 51 पैसे की 15,196 यूनिट की बिजली चोरी किया है। इसी तरह बिजली चोरी के दूसरे मामले में मानकोली रोड स्थित घर नंबर 466 गाला नंबर 2 में 25 फरवरी 2020 से 25 नवंबर 2021 के बीच गैर कानूनी रूप से बिजली का अवैध तार जोड़कर 2 लाख 31 हजार 636 रूपए की 10,604 यूनिट बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया है। टोरेंट पावर कंपनी की ओर से प्रदीप और मैनेजर रेहान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

संबंधित पोस्ट

न्युवोको विस्टास की सीमेंट बिक्री बढ़ी

Aman Samachar

निःशुल्क शिवभोजन थाली योजना की अवधि एक माह व संख्या डेढ़ गुना बढ़ी

Aman Samachar

एसजेवीएन ने लक्ष्‍य को बढ़ाकर वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट किया  

Aman Samachar

मनपा की परियोजनाओं की जांच करने का महापौर ने दिया प्रशासन को निर्देश

Aman Samachar

आध्यात्मिक ज्ञान एवं नारी सम्मान बेहद जरूरी – कपिल पाटिल

Aman Samachar

कोरोना मरीजों की सेवा के लिए 2 एम्बुलेंस का नगर विकास मंत्री ने किया लोकार्पण

Aman Samachar
error: Content is protected !!