Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी के धामनकर नाका गणेशोत्सव में दस दिनों तक कोरोना जांच की व्यवस्था – संतोष शेट्टी 

भिवंडी [ युनिस खान ,4 सितम्बर 2021] भिवंडी के धामणकर नाका मित्र मंडल व स्वाभिमान सेवा संस्था की ओर से गणेशोत्सव के  आयोजन की तैयारी शुरू हो गयी है . संस्था के अध्यक्ष संतोष एम.शेट्टी के नेतृत्व में 33 वर्ष पूरा होने पर इस वर्ष गणेशोत्सव को लेकर कार्यकर्ताओं की विशेष सभा का आयोजन किया गया .
                  इस सभा में मुख्य रुप से धामणकर नाका मित्र मंडल के पदाधिकारी मोहन राम बल्लेवार,विजय गुज्जा, तारू टी जाधव, राजेश एम शेट्टी, संतोष एन. जंपाल, मनिष नागडा, रमेश पुजारी, हसमुख पटेल, दिलीप पवार,विनोद भानुशाली,शरद शेट्टी दिनेश शेट्टी, बाबू भाई पटेल हरी भाई पटेल, गोपाल सिंह, संजय भोईर,दत्तात्रेय शंकर देहादराय,संजय भाई शहा आदि भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे . इस अवसर पर धामणकर नाका मित्र मंडल व स्वाभिमान सेवा संस्था के अध्यक्ष संतोष एम.शेट्टी ने कहा कि इस वर्ष मंडल का 33 वर्ष पूरा हो रहा है. किन्तु पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोरोना का संकट बना हुआ है . जिसे देखते हुए शासन द्वारा जारी दिशानिर्देश का पालन करते हुए इस वर्ष भी चार फुट ऊँची गणेश मूर्ति की स्थापना की जायेगी. इसके साथ ही डिजिटल लेजर शो के माध्यम से ऑनलाइन गणपति बप्पा का दर्शन करने की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी . यही नहीं इस बार गणेशोत्सव को स्वास्थ्य उत्सव के रूप में मनाया जायेगा . उन्होंने कहा कि 10 सितम्बर को गणपति बप्पा का आगमन होगा.12 सितम्बर को  रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. दूसरे दिन चित्रकला स्पर्धा का आयोजन किया जायेगा. 15 सितम्बर को मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर व चश्मा वितरण कार्यक्रम होगा, प्रतिवर्ष के भांति विभिन्न भाषाओं में दररोज भजन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा . वही पर गणपति बप्पा के दर्शन करने आने वाले सभी भक्तों के लिए थर्मल टेस्ट, सेनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था की जा रही है. सबसे महत्वपूर्ण बात उन्होंने कहा कि पंडाल में लगातार 10 दिनों तक मुफ्त कोरोना RTPCR किया जायेगा . इसके साथ ही उन्होंने  कहा कि शिक्षण महर्षि महादेव चौगुले तथा वरिष्ठ पत्रकार मुफज्जल हुसैन की पिछले माह निधन हो गया था उनके याद में उनके नाम से पुरस्कार का वितरण किया जायेगा . वही पर मंडल के प्रवक्ता ठाकुर गोपाल सिंह व संजय भोईर ने अपने अपने विचार व्यक्त किये .

संबंधित पोस्ट

ठाणे मनपा प्रभाग रचना का प्रारूप घोषित , 14 फरवरी तक नागरिकों की आपत्ति व सुझाव आमंत्रित

Aman Samachar

कोपरी सैटिस -2 प्रोजेक्ट दिसंबर के आखिर तक पूरा होगा

Aman Samachar

मुंब्रा कौसा में 13 वर्षो से बन रही मनपा अस्पताल शुरू न होने से उपचार सेवा से वंचित नागरिक 

Aman Samachar

फिल्म हर हर महादेव का विरोध करने के मामले में पूर्व मंत्री व विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड गिरफ्तार

Aman Samachar

सनटेक ने पुराने ज़माने की ‘सुरुचि बीच’ पर समुद्र के किनारों को पसंद करने वालों को किया प्रेरित

Aman Samachar

पथविक्रेता व फेरीवालों से प्रधानमंत्री पथविक्रेता आत्मनिर्भर योजना का लाभ उठाने का आवाहन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!