Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

इंटर कॉलेज अंताक्षरी प्रतियोगिता में रईस जूनियर कॉलेज को प्रथम पुरस्कार 

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] अकबर पीर भाई कॉलेज, मुंबई में प्रोफेसर एस.एम.ए.हुसैनी ट्राफी इंटर कॉलेज अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।उक्त अंताक्षरी स्पर्धा में रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज,भिवंडी की ओर से तीन छात्राओं पर आधारित टीम ने भाग लिया।
          टीम में अंसारी मरियम (बारहवीं साइंस ए ),अंसारी फलक और अंसारी सना (ग्यारहवीं साइंस ए) शामिल थीं।बता दें कि प्रतियोगिता में कुल बारह टीमें शामिल थीं। रईस जूनियर कालेज,भिवंडी की टीम ने स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन के साथ अपना वर्चस्व कायम रखते हुए निर्णायक मंडल के निर्णयानुसार प्रथम पुरस्कार विजेता टीम घोसित की गयी। टीम में शामिल छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रो.एसएमए हुसैनी ट्रॉफी और अन्य उपहारों से सम्मानित किया गया।
       गौरतलब हो कि रईस जूनियर कॉलेज, भिवंडी की टीम की छात्रा अंसारी मरियम को बेहतरीन बैतख्वां पुरस्कार से भी संमानित किया गया।छात्राओं के इस शानदार सफलता पर कोकन मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष तल्हा फकीह,सचिव सुहैल फकीह,स्कूल और कॉलेज कमेटी के चेयरमैन यासीन मोमिन, प्रिंसिपल जियाउर रहमान अंसारी, वाइस प्रिंसिपल आमिर सिद्दीकी, सहायक हेडमास्टर मुखलिस मदू ,सुपरवाइजर्स असरार पठान, फिरोजुद्दीन शेख,सिब्तैन कशेलकर,वाईसीएमओयू स्टडी सेंटर के समन्वयक अब्दुल अजीज अंसारी और सभी स्टाफ ने पुरस्कार विजेता छात्राओं और मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों सूफ़िया मोमिन और आफताब आलम खान को बधाई दी है।

संबंधित पोस्ट

नदियों के कायाकल्प के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता है – प्रो  डॉ स्नेहल दोंदे

Aman Samachar

कोरोना काल में माता पिता को गवाने वाले 959 बच्चों व 669 विधवाओं को के पुनर्वास व मदद का जिलाधिकारी ने दिया आदेश

Aman Samachar

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने कलूर में नई प्रयोगशाला के उद्घाटन कर भारत में अपनी उपस्थिति का किया विस्तार

Aman Samachar

माजीवाडा से गायमुख मुख्य सड़क के दोनों ओर एवं सर्विस रोड की सफाई

Aman Samachar

 अनाथों का सहारा बना ठाणे मनोचिकित्सालय , 20 सालों से अपनों की राह ताकते मनोरोगी 

Aman Samachar

कारदेखो ने दिल्‍ली एनसीआर में अपना पहला मेगा रिफर्बिशमेंट सेंटर और कस्‍टमर सर्विस सेंटर खोला 

Aman Samachar
error: Content is protected !!