Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मकर संक्रांति महोत्सव में जरुरत मंद गरीबों को स्वीटर वितरित  

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पुलिस और नागरिकों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के लिए खुपरी वाडा में आयोजित जनसंवाद अभियान कार्यक्रम में अचानक बढती ठंडी के मद्देनजर गरीब जरूरतमंद लोगों को स्वीटर वितरित किया है। पुलिस और जनता के बीच निकटता बढ़ाने के लिए वरिष्ठ समाज सेवक ओमप्रकाश शर्मा की उपस्थिति में गत वर्षों की तरह मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया था।

      गत दिनों जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में ठंढ बढ़ गयी। पुलिस व जनता के बीच जनसंवाद अभियान और मकर संक्रांति का त्यौहार आने पर मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान नागरिकों के जान माल की सुरक्षा और आपसी विवाद सुलझाने के लिए जनसंवाद की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में जन कल्याण सेवा समिति ठाणे के संस्थापक रामचंद्र तोदी के सुपुत्र संदीप तोदी की ओर से इलाके के ग्रामीण जरूरतमंद लोगों को ठण्ड से बचने के लिए स्वीटर का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के अंग रक्षक रहे पूर्व एनएसजी कमांडो राजू पाटील ,वाडा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दशरथ पाटील , सामाजिक कार्यकर्ता नंदू पाटील , बाबाजी कठोले ,पी जे स्कूल के पूर्व प्राचार्य सावंत , सामाजिक कार्यकर्ता संदीप तोदी ,रवि कराडकर ,रफीक मेमन , कुडुस के सरपंच डा गिरीश चौधरी ,दीपक मोकाशी , इरफ़ान सुसे , पत्रकार रामकृष्णन , खुपरी ,कोंडला गाँव के सरपंच समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

अवैध निर्माण पर मनपा का चला हथौड़ा

Aman Samachar

श्‍याम स्‍टील ने विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा के साथ लॉन्‍च किया अपना नया टीवी विज्ञापन कैम्‍पेन  

Aman Samachar

प्रेमी की हत्या कर पतरे की पेटी में लाश फेंकने वाली प्रेमिका व उसका भाई गिरफ्तार 

Aman Samachar

मुंब्रा की 30 वर्षीय इमारत का स्लेब गिरने से  विस्थापित 21 परिवारों के पुनर्वास की मांग 

Aman Samachar

कोरोना अस्पतालों में आक्सीजन ,इंजेक्शन व संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए प्रशासन – सैयद अली अशरफ

Aman Samachar

भिवंडी में आग लगने से तीन गोदाम जलकर राख

Aman Samachar
error: Content is protected !!