Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कांग्रेस व राकांपा ने मोर्चा निकालकर मनपा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क] पूर्व मंत्री व राकांपा नेता डा जितेंद्र आव्हाड के परिवार की हत्या की सुपारी देने का आडिओ वायरल होने के बाद मनपा अधिकारी महेश अहेर के खिलाफ कांग्रेस और राकांपा आक्रामक हो गयी है। आज मनपा मुख्यालय पर मोर्चा निकालकर महिला कार्यकर्ताओं उन्हें निलंवित कर गिरफ्तार करने की मांग की है।

         पिछले हफ्ते मनपा सहायक आयुक्त महेश अहेर का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था। इस ऑडियो क्लिप में महेश अहेर ने डा जितेन्द्र आव्हाड के परिजनों को मारने के लिए शूटर तैनात किए हैं यह बात सामने आई।  इस ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद राकांपा  कार्यकर्ताओं ने आहेर पर हमला बोल दिया। इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई और विधायक आव्हाड को अग्रिम जमानत लेना पड़ा। आज कांग्रेस और राकांपा की महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध में मोर्चा निकालकर मनपा अधिकारी आहेर को निलंवित करने और गिरफ्तार करने की मांग किया। मोर्चे में शामिल महिलाओं ने आहेर के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

       इस मौके पर राकांपा की ठाणे-पालघर मंडल अध्यक्ष रुता आव्हाड ने कहा कि महेश अहेर के खिलाफ कई सबूत हैं। उनके एक सिपाही का पैसे गिनने का वीडियो भी वायरल हुआ है।  अभी भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। ठाणे मनपा में कुछ अधिकारी बिल्डरों से रंगदारी वसूल रहे हैं।  महेश अहेर ने बीएसयूपी में बड़ा घोटाला किया है। हम नहीं जानते कि उनके पीछे कौन है।  मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि वह महेश अहेर से मिलने नहीं गए।  यानी अगर मुख्यमंत्री यह संदेश दे रहे हैं कि वह महेश अहेर के साथ नहीं हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?  अगर इस बार महेश आहेर को माफ कर दिया तो लोग आपको माफ नहीं करेंगे।

        इस समय कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण ने ग्यारहवीं पास के फर्जी प्रमाण पत्र देखकर उन्हें सहायक आयुक्त के पद पर स्थापित कर दिया। जब से महेश अहेर को सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया है, तब से ठाणे में अनधिकृत निर्माण बढ़ रहे हैं। इसलिए अब मांग है कि महेश अहेर के खिलाफ मोका के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। आंदोलन में राकांपा की महिला शहर अध्यक्ष सुजाता घाग, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेखाताई पाटिल, मनपा में पूर्व विरोधी पक्षनेता प्रमिलताई केनी , अपर्णा साल्वी, मनीषा साल्वी, कांग्रेस की रेखा मिरजकर , राकांपा की शकीला शेख समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

संबंधित पोस्ट

ठाणे फर्स्ट संस्था ने किया किसान आन्दोलन के समर्थन का आवाहन 

Aman Samachar

घर देने से इनकार करने वाले भवन निर्माताओं पर मोफा एक्ट के तहत कार्रवाई हो – डा जितेन्द्र आव्हाड

Aman Samachar

ठाणे मनपा कर्मचारियों को 15,500 रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा 

Aman Samachar

कोकण विभागीय सूचना कार्यालय में कोरोना सुरक्षात्मक किट वितरित

Aman Samachar

शिवशांति प्रतिष्ठान ने शुरू किया संक्रमित मरीजों को मुफ्त में अस्पताल पहुंचाने का अभियान

Aman Samachar

 संसदीय राजभाषा समिति की आलेख एवं साक्ष्य उप-समिति की दिल्ली बैंक नराकास के साथ विचार-विमर्श

Aman Samachar
error: Content is protected !!