Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे मनपा कर्मचारियों को 15,500 रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा 

ठाणे [ युनिस खान ]  मनपा कर्मचारियों को वर्ष 2020 व 2021के लिए दिवाली निमित्त 15, 500 रूपये सनुग्रह अनुदान देने का आज की बैठक में मनपा ने निर्णय लिया है। नरेश म्हस्के और मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने इस आशय की घोषणा किया है। इससे मनपा की तिजोरी पर 16 करोड़ रूपये का भार पड़ने वाला है।
राज्य के नगर विकास मंत्री एवं ठाणे जिले के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे, गृह निर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड से चर्चा के बाद महापौर म्हस्के की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में उप महापौर पल्लवी पवन कदम, स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय भोईर, सभागृह नेता अशोक वैती, विपक्ष के नेता अशरफ शानू पठान, मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा, राकांपा गटनेता  नजीब मुल्ला, शिवसेना गटनेता दिलीप बारटक्के , भाजपा गटनेता मनोहर दुंबरे, सभापति साधना जोशी, नगर सेवक राम रेपले, मिलिंद पाटनकर , विक्रांत चव्हाण, नारायण पवार, हनमंत जगदाले, विकास रेपाले, सिद्धार्थ ओवलेकर, कृष्णा पाटिल, अतिरिक्त आयुक्त (1) संदीप मालवी, अतिरिक्त आयुक्त (2) संजय हेरवाड़े और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मनपा कर्मचारियों को इस साल 15,500 सनुग्रह अनुदान देने का निर्णय लिया गया।  इस निर्णय से 6,885 स्थायी कर्मचारियों , अधिकारियों, कुल मानदेय पर 314 कर्मचारियों, शिक्षा विभाग के 973 कर्मचारियों और परिवहन सेवा के 1897 कर्मचारियों को लाभ होगा। इस निर्णय से ठाणे मनपा को सनुग्रह अनुदान पर कुल 16 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।  सभी कर्मचारियों को दीपावली से पहले सनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। इसकी घोषणा मनपा आयुक्त डा शर्मा ने की है।

संबंधित पोस्ट

शहर के प्रमुख स्थानों पर शौंचालय बनाने के बदले निजी कंपनियों को जगह देने के मुद्दे पर नगर सेवक ने किया विरोध

Aman Samachar

स्पोर्टिंग क्लब समिति की दो इनडोर पिचें अभ्यास के लिए खुली 

Aman Samachar

527 टैंकरों से राज्य 634 गांवों व 1396 वाडियों में जलापूर्ति शुरू 

Aman Samachar

मनपा स्कूल के विद्यार्थियों से संवाद में इंटरनेट का उचित उपयोग करने की आयुक्त ने दिया गुरुमंत्र 

Aman Samachar

व्यवहार परिवर्तन के जरिए समाज में दूर की जा सकती है लैंगिक असमानता 

Aman Samachar

राज ठाकरे ने किया भिवंडी मनसे मध्यवर्ती कार्यालय का उद्घाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!