Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे फर्स्ट संस्था ने किया किसान आन्दोलन के समर्थन का आवाहन 

ठाणे [ युनिस खान ]  शहर के नागरिकों का जीवन किसानों के परिश्रम से उत्पादित अनाज , साग सब्जियों व फलों आदि से चलता है।  आज हमारे अन्नदाता किसानों को    अपनी मांग को लेकर लंबे समय से आन्दोलन करना पड़ रहा है। इस आशय का बयान देते हुए ठाणे फर्स्ट के अध्यक्ष संजय घाडीगावकर ने किसानों को अपना समर्थन घोषित किया है।

                      उन्होंने देश और राज्य की जनता से किसान आन्दोलन को समर्थन करने का आवाहन किया है। आगे कहा है कि आज देश का हर क्षेत्र संकट से गुजार रहा है। कोरोना काल में जब सारे उद्योग धंधे बंद हो  गए , हमारे उपर संकट आया तो एक किसान ही था जिसका सहारा मिला। देश किसानों ने अपने परिश्रम से आज हमारे देश के गोदाम भर दिया है अन्यथा हमें विदेश से आनाज आयात करने में भारी कीमत चुकाना पड़ता।  आज किसान देश के साथ खड़ा है सीमा पर हमारा जवान हमारी सुरक्षा के लिए खड़ा है।  हमारे लिए किसान और जवान दोनों का बड़ा महत्व है। हमें किसानों और जवानों के साथ खड़ा रहना चाहिए आज किसान संकट काल में आन्दोलन कर रहे हैं। हमें उनका समर्थन करने की आवश्यकता है। किसानों के हाथ से खेती निकल गयी तो आम आदमी का जीवन मुश्किल हो जायेगा।

संबंधित पोस्ट

भूमि वर्ल्ड इंडस्ट्रीयल पार्क निजी जमीन पर , याचिकाकर्ता का आरोप बेबुनियाद – प्रकाश पटेल       

Aman Samachar

भिवंडी की भंगार गोदाम में लगी आग से लाखों रूपये का माल जलकर राख

Aman Samachar

एसटी को देश का नंबर वन परिवहन बनाने का उद्देश्य — प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

गुजरात के अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक (UCB) ने किया भारत के अपने पीअर्स की तुलना में बेहतर एनपीए नियंत्रण

Aman Samachar

हाईस्कूल में 89% अंक हासिल कर प्रियांशु सरोज सीआरपीएस का नाम किया रोशन

Aman Samachar

विकास कार्यों के लिए निधि उपलब्ध कराने की स्थानिक नगर सेविकाओं ने आयुक्त से की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!