Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सर्वोच्च न्यायालय को ठाणे पुलिस ने किया गुमराह – डा जितेन्द्र आव्हाड 

ठाणे [ इमरान खान ] पूर्व मंत्री व राकांपा विधायक डा जितेंद्र आव्हाड से संबंधित मामले की सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान ठाणे पुलिस ने झूठा प्रतिज्ञा पत्र प्रस्तुत किया है।  इस बात का खुलासा  विधायक अव्हाड ने पत्रकार परिषद में किया है। उनका आरोप है कि ठाणे पुलिस ने सर्वोच्च न्यायालय में उसके खिलाफ जो झूठा हलफनामा दायर कर महाराष्ट्र की छवि ख़राब की है। पत्रकार सम्मेलन में राकांपा के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे भी उपस्थित थे।
         डा आव्हाड ने आरोप लगाया कि ठाणे पुलिस ने पूरी तरह राजनीतिक दबाव से प्रभावित होकर इस तरह का काम किया है। डा आव्हाड ने बताया कि एक मामले में सुनवाई के दौरान ठाणे पुलिस ने कहा कि उनके खिलाफ 24 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि झूठा प्रमाण पत्र सर्वोच्च न्यायालय में जमा किया गया है। उन्होंने बताया कि ठाणे के राबोड़ी दंगे को शांत कराने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन उसके बाद भी हलफनामे में आव्हाड को लेकर नकारात्मक तथ्यों को रखा गया है इसको लेकर रोष व्यक्त किया। अनंत करमुसे मामले को लेकर जितेंद्र आव्हाड उनके परिवार पर अश्लील पोस्ट करने वाले शख्स से राकांपा कार्यकर्ताओं की बहस हो गई थी। इस मामले में ठाणे कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। हालांकि उक्त व्यक्ति ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई जांच की मांग को खारिज कर दिया। साथ ही जिस न्यायालय में इस मामले की सुनवाई चल रही है। तीन महीने में उसी न्यायालय में जांच के बाद रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसके लिए आदेश भी दिए जा चुके हैं।

संबंधित पोस्ट

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रक टर्मिनस उपलब्ध कराएं – उपमुख्यमंत्री अजित पवार

Aman Samachar

ठाणे में अनधिकृत निर्माणों का मास्टरमाइंड कौन है- एड विक्रांत चव्हाण

Aman Samachar

एसर ने बैक्‍टीरिया से मुक्‍त स्‍वस्‍थ वातावरण के लिए लॉन्‍च किया ओज़ोन एंटीबैक्‍टीरियल सैनेटाइज़र  

Aman Samachar

सनटेक ने पुराने ज़माने की ‘सुरुचि बीच’ पर समुद्र के किनारों को पसंद करने वालों को किया प्रेरित

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ईज़ 4.0 में 3 पुरस्कार जीते

Aman Samachar

भूमि वर्ल्ड इंडस्ट्रीयल पार्क निजी जमीन पर , याचिकाकर्ता का आरोप बेबुनियाद – प्रकाश पटेल       

Aman Samachar
error: Content is protected !!