Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रक टर्मिनस उपलब्ध कराएं – उपमुख्यमंत्री अजित पवार

नवी मुंबई [ युनिस खान ] नवी मुंबई और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रक टर्मिनस उपलब्ध कराया जाना चाहिए।  उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सतर्क रहने का निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
उप मुख्यमंत्री पवार ने बेलापुर सिडको भवन सभागृह में एमआईडीसी और कानून सुव्यवस्था से जुड़े से जुडी समस्या को सुना। इस अवसर पर उद्योग राज्य मंत्री एवं रायगढ़ जिले के पालकमंत्री  अदिति तटकरे, सांसद सुनील तटकरे,  शशिकांत शिंदे, कोंकण विभागीय आयुक्त विलास पाटिल, नवी मुंबई पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह, एमआईडीसी के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.  डी  मलिकनेर आदि मौजूद थे।
उप मुख्यमंत्री पवार ने कहा कि जहां ज्यादा बारिश होती है वहां डामर सड़कों की जगह सीमेंट कंक्रीट का इस्तेमाल किया जाना चाहिए ताकि गड्ढों की समस्या उत्पन्न न हो।  उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में पार्किंग, सड़क, वृक्षारोपण आदि के कार्यों को निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जाना चाहिए।
औद्योगिक क्षेत्र को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एमआईडीसी द्वारा प्रयास किए जाने चाहिए।  उप मुख्यमंत्री पवार ने कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों के समन्वय से औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।
उप मुख्यमंत्री पवार ने कानून व सुव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस आयुक्त को सप्ताह में एक दिन अपॉइंटमेंट लेने का निर्देश दिया ताकि आम जनता अपनी शिकायत दर्ज करा सके।  उप मुख्यमंत्री ने थानों, चौकियों, वाहनों, पुलिस आवास, सीसीटीवी कैमरों का जायजा लेते हुए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

संबंधित पोस्ट

नवरात्रोत्सव व बत्तकमा उत्सव सादगी के साथ मनाने का पुलिस ने किया आवाहन

Aman Samachar

दस वर्षीय यति किशोरी के नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़ 

Aman Samachar

संजय सिंह बने मुंबई राकांपा हिन्दी भाषी विभाग के महासचिव

Aman Samachar

कैग रिपोर्ट के हवाले से 309 करोड़ रूपये के राजस्व हानि का नगर सेविका ने उठाया मुद्दा 

Aman Samachar

ठाणे जिले में जलशक्ति अभियान कार्यों का केन्द्रीय दल ने किया निरीक्षण

Aman Samachar

घनसोली में अनधिकृत तरह से शुरू इमारत निर्माण को मनपा ने तोडा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!