Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ईज़ 4.0 में 3 पुरस्कार जीते

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2021- 22 के दौरान ईज़ 4.0 में निम्नलिखित विषयों के तहत सुधारों को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए तीन पुरस्कार प्राप्त किए.

इसमें गवर्नेंस  एंड आउटकम सेंट्रिक एच आर – विजेता ,न्यू एज 24*7 बैंकिंग विथ रेसिलिएंट टेक्नोलॉजी – दूसरा रनर अप , कोलैबरेटिंग फॉर सिनर्जिस्टिक आउटकम्स – दूसरा रनर अप का समावेश है .

ईज़ 4.0 पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता माननीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री, श्रीमती निर्मला सीतारमन ने की और पुरस्कार माननीय केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, श्री भगवत किशनराव कराड द्वारा दिये गए। यह कार्यक्रम मुंबई में आईबीए द्वारा आयोजित किया गया था.

उन्नत पहुँच एवं सेवा उत्कृष्टता (ईएएसई) पीएसबी सुधार एजेंडा के तहत डीएफ़एस पहल है जिसके भाग के रूप में और इसकी चौथी पुनरावृत्ति टेक- सक्षम सरलीकृत और सहयोगात्मक बैंकिंग के माध्यम से पीएसबी को डिजिटल और डाटा संचालित बैंकों में बदलाव लाने पर ध्यान केन्द्रित किया गया है.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सुधार उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए वर्षों से विभिन्न विषयों के तहत शीर्ष तीन कार्यनिष्पादनकर्ताओं में लगातार रैंकिंग कर रहा है.

संबंधित पोस्ट

पी.राजेंद्रन शापूरजी पालनजी रियल एस्टेट में मुख्य बिक्री और विपणन अधिकारी के रूप में हुए शामिल

Aman Samachar

कोंकण विभागीय आयुक्त रूबल अग्रवाल ने जिलाधिकारी कार्यालय में अलग-अलग योजनाओं की समीक्षा

Aman Samachar

सिरफिरे युवक के हमले में दो लोगों की मृत्यु व एक महिला समेत तीन बच्चे घायल 

Aman Samachar

भाजपा कार्यकर्ता सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर जोर दें – मंत्री गिरीश महाजन 

Aman Samachar

मुंब्रा की अस्पताल में आग लगने से 4 मरीजों की मृत्यु , 16 मरीजों की जान बची

Aman Samachar

मनपा मुख्यालय पर 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े जोश के साथ मनाया गया

Aman Samachar
error: Content is protected !!