Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रेनो क्विड भारत की सबसे लोकप्रिय यूज्‍ड कार के रूप में उभरी

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में अग्रणी यूरोपियन ब्राण्‍ड रेनो ने घोषणा की है कि इसका प्रमुख उत्‍पाद क्विड भारत में स्पिनी द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार यूज्‍ड कारों के बाजार में सबसे ज्‍यादा बिकने वाले मॉडल्‍स में से एक के रूप में उभरा है। स्पिनी यूज्‍ड कारों का रिटेलिंग प्‍लेटफॉर्म है, जिसने 2023 की पहली तिमाही के लिये अपनी त्रैमासिक रिपोर्ट जारी की है, जोकि यूज्‍ड कारों के भारतीय बाजार के बारे में कुछ रोचक जानकारियाँ देती है।

स्पिनी की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि रेनो क्विड को देशभर में इस्‍तेमाल की हुईं कारों के खरीदारों से उल्‍लेखनीय आकर्षण और मांग मिली है। इस वाहन के बेजोड़ प्रदर्शन, महत्‍व और विश्‍वसनीयता ने इसे सूचियों में शीर्ष पर पहुँचाया है और यूज्‍ड कारों के बाजारों में एंट्री लेवल कैटेगरी में अपनी दमदार उपस्थिति स्‍थापित की है।

2015 में लॉन्‍च हुई, रेनो क्विडडिजाइन, नवाचार और आधुनिकता के मामले में एक महत्‍वपूर्ण उत्‍पाद है। क्विड भारत में रेनो के लिये 4.4 लाख से ज्‍यादा खुश ग्राहकों के साथ असल में स्थिति को बदलने वाला एक उत्‍पाद रही है। रेनो क्विड ने भारत में एंट्री सेगमेंट को नई परिभाषा दी है, जिसका कारण उसकी सामयिक एसयूवी से प्रेरित डिजाइन लैंग्‍वेज है, जोकि श्रेणी में सर्वश्रेष्‍ठ खूबियों और स्‍वामित्‍व की किफायती लागत की पेशकश करती है।

रेनो क्विड प्रभावित करने में कभी नहीं चूकती है, चाहे 184 एमएम के श्रेणी में अग्रणी ग्राउंड क्‍लीयरेन्‍स के साथ एसयूवी से प्रेरित डिटेल्‍स हों या ड्यूअल टोन लुक। आंतरिक-सज्‍जा बेहद आरामदायक और दूरगामी प्रौद्योगिकी को नई परिभाषा देती है। श्रेणी में पहला 8-इंच टचस्‍क्रीन मीडियाएनएवी इवोल्‍यूशन स्‍टीयरिंग माउंटेड ऑडियो एण्‍ड फोन कंट्रोल्‍स के साथ-साथ एंड्रॉइड ऑटो, एप्‍पल कारप्‍ले और वीडियो प्‍लेबैक से इंफोटेनमेंट को अगले स्‍तर पर ले जाता है और ड्राइवर को हर चीज पर तेजी से और आसान नियंत्रण देता है। सिल्‍वर स्‍ट्रीक एलईडी डीआरएल आकर्षक प्रभाव छोड़ते हैं और कार को प्रीमियम अपील देते हैं।

रेनो क्विड भारतीय बाजार की सभी मौजूदा सुरक्षा आवश्‍यकताओं के अनुरूप है और ह्यूमन फर्स्‍ट प्रोग्राम के साथ यात्रियों तथा पदचालकों की सुरक्षा के लिये कहीं बढ़कर है। इसमें श्रेणी में सर्वश्रेष्‍ठ सेफ्टी पैकेज आता है, जिसमें इलेक्‍ट्रॉनिक स्‍टैबिलिटी प्रोग्राम, ट्रैक्‍शन कंट्रोल सिस्‍टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्‍टम, ड्यूअल फ्रंट एयरबैग्‍स, ईबीडी के साथ एबीएस, सीट बेल्‍ट रिमाइंडर, स्‍पीड अलर्ट, स्‍पीड सेंसिंग डोर लॉक और सीट बेल्‍ट लोड लिमिटर के साथ-साथ ड्राइवर की साइड प्रीटेंशनर शामिल है जोकि इस रेंज में स्‍टैण्‍डर्ड तौर पर दिया गया है।

संबंधित पोस्ट

भारत में जॉन डियर की 25 सालों की सफलता, इसकी टेक्नोलॉजी और समाज पर इसके प्रभाव से ही हुई संभव

Aman Samachar

महान क्रन्तिकारी राघोजी भांगरे के ठाणे सेन्ट्रल जेल में शीघ्र स्मारक बनेगा – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

रोटरी क्लब एवं श्री भैरव सेवा समिति के शिविर में 75 लोगों ने किया रक्तदान

Aman Samachar

 पश्चिम बंगाल के छात्रों और नए जमाने के उद्यमियों को उभरती टेक्‍नोलॉजीज पर उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा

Aman Samachar

जनसेवक की तरह काम करने के लिए मुझे वीआयपी सुविधा की जरुरत नहीं -पुलिस आयुक्त

Aman Samachar

डॉ बाबासाहेब विचार मंच की विचार विमर्श के लिए बैठकों का सिलसिला शुरू

Aman Samachar
error: Content is protected !!