Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कल्याण नाका से धामणकर नाका तक विधायक की मांग पर मिली अतिरिक्त बस सेवा 

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी निजामपुर मनपा की अपनी कोई परिवहन सेवा नहीं है। कल्याण-डोंबिवली मनपा की परिवहन की बस सेवा भिवंडी शहर के नागरिकों के लिए कल्याण, ठाणे जाने के लिए कल्याण से भिवंडी तक चल रही है।
उक्त विषय में दिनांक:- 09 मई, 2023 के अनुसरण में आयुक्त कल्याण-डोंबिवली को एक निवेदन के माध्यम से किये गये अनुरोध के अनुसार कल्याण नाका से धामणकर नाका तक की तर्ज पर अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने की मांग की गयी थी।
कल्याण से भिवंडी रूट पर अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने की मांग को मान लिया गया है। दिनांक 23 मई, 2023 को परिवहन प्रबंधक, कल्याण-डोंबीवली मनपा परिवहन उद्यम का पत्र प्राप्त होने पर उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु दिनांक 29 मई, 2023 को कल्याण रेलवे स्टेशन से धामणकर नाका (भिवंडी) तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परिवहन सेवा संचालित किया जाएगा।
नई बस चलाने के लिए माननीय विधायक रईस शेख ने आयुक्त, कल्याण डोंबिवली के साथ-साथ परिवहन प्रबंधक कल्याण डोंबिवली को हार्दिक धन्यवाद दिया है।माननीय विधायक श्री रईस शेख़ जी ने यह जानकारी पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

संबंधित पोस्ट

कोविड टीकाकरण में तेजी लाने के लिए 31 मई तक ‘विशेष कोविड 19 टीकाकरण अभियान 

Aman Samachar

कशेली गाँव में खुदाई में मिली दो ब्रिटिश कालीन तोप , और चार तोप जमीन में होने की आशंका

Aman Samachar

लोगों के दरवाज़े तक एडमिनिस्ट्रेटिव एजेंसियों का सीधा कोऑर्डिनेशन

Aman Samachar

दिवा में कांग्रेस के आरोग्य शिबिर का नागरिकों ने उठाया लाभ 

Aman Samachar

कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने किफायती हाउसिंग लोन – प्राइम लॉन्च

Aman Samachar

31 दिसंबर 2023 तक बकाया संपत्ति कर का भुगतान करने पर 100 प्रतिशत दंड राशि में छूट

Aman Samachar
error: Content is protected !!