Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

वॉकहार्ट अस्पताल और मुंबई रेलवे पुलिस सीपीआर प्रशिक्षण में हुई शामिल

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] वॉकहार्ट अस्पताल, मुंबई सेंट्रल सार्वजनिक सुरक्षा और भलाई को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्होने आज  रेलवे पुलिस और कर्मचारियों के लिए एक व्यापक कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम वाडी बंदर, माझगाव, सेंट्रल रेलवे में आयोजित किया था । कार्यक्रम को रेलवे पुलिस और कर्मचारियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिन्होंने उनके प्रशिक्षण और पेशेवर विकास को प्राथमिकता देने के लिए अस्पताल के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर 50 से अधिक रेलवे कर्मियों के साथ रेलवे आयुक्त डॉ. रवींद्र शिसवे उपस्थित थे ।
        इस पहल का उद्देश्य रेलवे कर्मियों को चिकित्सा आपात स्थितियों के लिए प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने और रेलवे नेटवर्क के भीतर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक जीवन रक्षक कौशल से लैस करना है। लगभग 50+ रेलवे कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सीपीआर तकनीकों के प्रदर्शन में अपनी दक्षता और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए और सिमुलेशन अभ्यास में शामिल हुए। सीपीआर एक महत्वपूर्ण आपातकालीन प्रक्रिया है जो कार्डियक अरेस्ट और अन्य चिकित्सा संकटों के दौरान जीवित रहने की संभावना को काफी बढ़ा सकती है।
       इस पहल के पीछे के उद्देश्य के बारे में बताते हुए रेलवे आयुक्त डॉ.रवींद्र शिसवे ने कहा, "हमारे यात्रियों की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, और हमारे कर्मियों को सीपीआर जैसे जीवन रक्षक कौशल से सुसज्ज करना सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।" चिकित्सा आपात स्थिति किसी भी समय हो सकती है, और सीपीआर में प्रशिक्षित कर्मियों के होने से वे जीवन बचाने के लिए तेजी से और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया करने में सक्षम होंगे। यह पहल हमारे रेलवे नेटवर्क के भीतर एक सुरक्षित और तैयार वातावरण प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स को इस प्रयास में उनकी विशेषज्ञता और समर्थन के लिए अपना आभार व्यक्त करते हैं।
      डॉ. मिहिर शाह, इमरजेंसी मेडिसिन फिजिशियन, वॉकहार्ट अस्पताल, मुंबई सेंट्रल, ने इस पहल के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया और कहा, “रेलवे पुलिस और गार्ड को सीपीआर प्रशिक्षण प्रदान करके, हम उन्हें जीवन बचाने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से सुसज्ज कर रहे हैं। वे चिकित्सकीय आपात स्थिति के दौरान यात्रियों की जान बचाने में उपयोगी हो सकते हैं। रेल नेटवर्क हर दिन लाखों यात्रियों के लिए जीवन रेखा का काम करता है और सीपीआर प्रशिक्षण के साथ कर्मचारियों को सशक्त बनाने से सभी यात्रियों की सुरक्षा बढ़ जाती है। और हमें इस महत्वपूर्ण प्रयास का हिस्सा बनने पर गर्व है।

संबंधित पोस्ट

राज्य आबकारी टीम ने अवैध शराब तस्करी के 93 मामलों में 46 आरोपी किए गिरफ्तार 

Aman Samachar

व्यवहार परिवर्तन के जरिए समाज में दूर की जा सकती है लैंगिक असमानता 

Aman Samachar

जिला वार्षिक योजना से जनहित व आक्सीजन आपूर्ति के कार्यों को प्राथमिकता दें – राजेश क्षीरसागर 

Aman Samachar

विधायक सरनाईक की अवैध मंजिल का दंड माफ़ करने के विरोध में भाजपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

हिंदी फिल्म इश्क़ बनारस का मुहूर्त हुआ सम्पन्न

Aman Samachar

कंप्रेसर से पेट में भरने से युवक की हुई दर्दनाक मौत , दो गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!