Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रोटरी क्लब एवं श्री भैरव सेवा समिति के शिविर में 75 लोगों ने किया रक्तदान

भिवंडी [ एम हुसैन ] रोटरी क्लब ऑफ़ भिवंडी एवं श्री भैरव सेवा समिति द्वारा शिवाजी चौक स्थित चाचा नेहरू हिंदी हाईस्कूल में संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें 75 लोगों ने रक्तदान किया और सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत ढोले सहित 10 लोगों ने प्लाज़्मा डोनेट करने के लिए एंटीबॉडी जांच कराया। श्री भैरव सेवा समिति के सचिव अनिल जैन ने बताया कि रक्तदान के लिए 60 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, कार्यक्रम का शुभारंभ करने आए पूर्व विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत ढोले ने एंटीबॉडी जांच करवाकर प्लाज़्मा डोनेट करने के लिए अपना नाम लिखाया। रक्तदान शिविर को संपन्न कराने में रोटरी क्लब के प्रेसीडेंट भावेश वंजारा,पराग मेहता,राजेश पालीवाल, देवेंद्र शाह, श्री भैरव सेवा समिति के अध्यक्ष पुष्पतराज जैन,अमित छाजेड़,दिलीप कोठारी एवं नरेंद्र शाह ने विशेष परिश्रम किया है ।

संबंधित पोस्ट

होंडा कार्स इंडिया ने नवंबर 2022 में 7,051 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज की

Aman Samachar

सिडको के 3 स्टेशन तारघर, खारकोपर और बामनडोंगरी सेंट्रल रेलवे को हस्तांतरित 

Aman Samachar

पेटीएम कंपनी के 30 सितंबर 2021 को समाप्त हुई तिमाही और छमाही के नतीजे

Aman Samachar

राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की प्रत्येक कार्यकर्ता अन्याय अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करे – रुपालीताई चाकनकर

Aman Samachar

ऑटो रिक्शा, टैक्सी चालकों के लिए शिव परिवार ने शुरू की पाठशाला

Aman Samachar

 स्मार्ट विकास के साथ-साथ नागरिकों के स्वास्थ्य को भी स्मार्ट रखने के लिए प्रतिबद्ध –  नरेश म्हस्के

Aman Samachar
error: Content is protected !!