Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 पीएनबी डिजिटल रुपया एप के माध्यम से सीबीडीसी-यूपीआई अंतरपरिचालन का किया शुभारंभ 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नैशनल बैंक, सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक, ने अपने डिजिटल रुपया मोबाइल एप्लीकेशन में भारत के सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) के साथ यूनिफाइड इंटरफेस पेमेंट्स (यूपीआई) अंतरपरिचालन संबंधी फीचर के लांच की घोषणा की है। यह कदम आरबीआई के सीबीडीसी पायलट परियोजना के क्रम में है और भारत के पेमेंट पारिस्थितिकी तंत्र में संभावनाओं का नया द्वार खोलती है।

        पीएनबी के ग्राहक अब पीएनबी डिजिटल रुपया एप का प्रयोग अपने व्यवसायी को भुगतान के लिए यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन करने या किसी भी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान में ट्रांजैक्शन को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। यहां तक कि अगर किसी व्यवसायी के पास सीबीडीसी वालेट नहीं है तो भी पीएनबी डिजिटल रुपया एप प्रयोगकर्त्ता अपने सीबीडीसी वालेट का प्रयोग उन व्यवसायियों के यूपीआई क्यूआर पर ट्रांजैक्शन के लिए कर सकता है। इस नई कार्यक्षमता के साथ एप वर्तमान में एंड्रायड यूजर्स के लिए प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और आईओएस यूजर्स के लिए भी शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

नवी मुंबई मनपा क्षेत्र की 514 इमारतें धोखादायक घोषित , 61 अति धोखादायक 

Aman Samachar

मनपा के पांचों केंद्रों में आज से दिया जाएगा कोरोना का टीका

Aman Samachar

पैंटालून्स ने मनाई अपनी 25वीं वर्षगांठ 

Aman Samachar

सावरोली में महानगर गैस लिमिटेड का सिटी गेट स्टेशन शुरू

Aman Samachar

एसटी वर्कर्स कांग्रेस ठाणे विभाग के अध्यक्ष बने सचिन शिंदे

Aman Samachar

रेंटल हाउसिंग के नागरिकों का स्थाई पुनर्वास नहीं कराने पर मनसे ने दी आन्दोलन की चेतावनी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!