Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस और ओला इलेक्ट्रिक ने दोपहिया वाहन के लिए मिलाया हाथ

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में साधारण बीमा क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में से एक, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने ग्राहकों की संतुष्टि के मायने को बदलने की दिशा में सबसे पहले कदम बढ़ाते हुए, ओला इलेक्ट्रिक के साथ अपने एक्सटेंडेड वारंटी प्रोडक्ट के लिए साझेदारी की घोषणा की है। इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य ओला ग्राहकों के लिए कुल मिलाकर स्वामित्व के अनुभव को बेहतर बनाना, तथा इस उद्योग जगत की अग्रणी कंपनी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करते हुए उन्हें मन की शांति प्रदान करना है।

        इस साझेदारी से ग्राहकों को रिलायंस जनरल इंश्योरेंस की विशेषज्ञता और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की श्रेणी में अग्रणी कंपनी के तौर पर प्रतिष्ठित ओला इलेक्ट्रिक की मजबूत स्थिति का लाभ मिलेगा। एक्सटेंडेड वारंटी प्रोडक्ट दरअसल बैटरी लाइफ और इसके प्रदर्शन के बारे में ग्राहकों की चिंताओं को दूर करता है। बैटरी कवर के तहत मैन्युफैक्चर द्वारा दी जाने वाली 3 साल की वारंटी के अलावा चौथे और पांचवें साल तक बैटरी लाइफ़ की सुरक्षा दी जाती है और 60,000 किमी तक परफॉर्मेंस कवरेज दिया जाता है। कंप्रिहेंसिव कवर के तहत इलेक्ट्रिक वाहन के विभिन्न कल-पुर्जों, यानी मोटर, कंट्रोलर, चार्जर और बैटरी के लिए कवरेज दिया जाता है। दोनों कंपनियों ने सम्मिलित रूप से उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्धता को साझा किया, जिसके बाद अब ग्राहक लंबे समय तक और बिना किसी चिंता के स्वामित्व का आनंद ले सकते हैं।

       इस साझेदारी के बारे में उत्साह जाहिर करते हुए, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर, श्री आनंद सिंघी ने कहा, “इस साझेदारी के बाद रिलायंस जनरल इंश्योरेंस और ओला इलेक्ट्रिक की ताकत एकजुट हो गई है, और अब हम बड़े पैमाने पर दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों को पसंद करने वाले लोगों के बीच बीमा की पैठ का विस्तार करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह प्रोडक्ट एक अम्ब्रेला प्रोटेक्शन की तरह है, जिसे ओला इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों की अलग-अलग तरह की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। यह प्रोडक्ट न केवल ओला के ग्राहकों के लिए एक बड़े सहारे की तरह काम करता है, बल्कि उन्हें बेहद कम समय में विशेषज्ञ सहायता भी उपलब्ध कराता है।”

       ओला इलेक्ट्रिक के चीफ बिज़नस ऑफिसर, श्री अंकुश अग्रवाल ने जोश से भरे अंदाज़ में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के साथ हमारी साझेदारी यह दर्शाती है कि हम अपने ग्राहकों को बेमिसाल सेवाएं प्रदान करने के अपने वादे पर पूरी तरह कायम हैं। देश भर में सभी ग्राहकों को स्वामित्व का सबसे बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए हमारा संकल्प बिल्कुल अटल है। हमें पूरा यकीन है कि इस साझेदारी से ईवी खरीदारों को प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही ईवी को अपनाने की रफ़्तार में भी तेज़ी आएगी।”

संबंधित पोस्ट

वेतन से वंचित ट्राफिक वार्डन को विधायक केलकर ने वितरित किया राशन

Aman Samachar

अजय अशर महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन मित्रा का उप प्रमुख नियुक्त

Aman Samachar

दिल्‍ली बैंक नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की 58वीं छमाही बैठक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 

Aman Samachar

535 लोगों के आँखों की जांच में मिले 135 मोतियाबिंद पीड़ितों का होगा निःशुल्क आपरेशन 

Aman Samachar

महिला अत्याचार के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर राकांपा ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान 

Aman Samachar

आज होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर उप्र पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

Aman Samachar
error: Content is protected !!