Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सांसद में अपमान जनक टिप्पणी को लेकर मुंब्रा में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया निषेध 

ठाणे [ युनिस खान ] मुस्लिम समाज के खिलाफ  लोकसभा के विशेष अधिवेशन में घोर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा सांसद रमेश बिधुरी के खिलाफ मुंब्रा में निषेध मार्च निकला गया। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता मरजिया अशरफ पठान के कहा कि अरब देशों के नेताओं के आगमन पर लाल कॉर्पोरेट बिछाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी भाजपा के सांसद मुस्लिम नेताओं को लोकसभा अधिवेशन में गालियां देते रहे उनके खिलाफ कार्रवाई तो दूर रोका भी नहीं जाता। वहीँ दो वरिष्ठ मंत्री बगल में बैठकर ठहाका लगाते दिखाई दिखाई दिए।
       इस घटना को लेकर मुंब्रा में महिलाओं ने निषेध मार्च कर विरोध प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। समाजिक कार्यकर्ता मरजिया पठान ने प्रधानमंत्री मोदी से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मुंब्रा में हज़रत फखरुद्दीन शाह की दरगाह के गेट पर मरजिया शानू पठान की ओर से किये गए विरोध प्रदर्शन में पूर्व नगर सेविका फरजाना शाकिर शेख, साकिब दाते और दर्जनों महिलाओं व पुरुषों ने कहा कि हम भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के अपमानजनक बयान का निषेध करने के लिए एकत्र हुए हैं। मरजिया पठान ने कहा कहा की लोकतंत्र के मंदिर जहां कानून बनता है और देश की जनता अपने जनप्रतिनिधि को सुनना चाहती है कि वे देश और जनता के विकास के लिए क्या बोलते हैं। लेकिन वहां जब ऐसे अभद्र और नफरत फैलाने वाले शब्दों का इस्तेमाल होगा तो संसद का जनता में क्या सन्देश जायेगा। मरजिया ने कहा जिस वक़्त यह कुछ भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी  बसपा के मुस्लिम सांसद दानिश अली के लिए बोल रहे थे। उसी दौरान पास में बैठे  भाजपा के दो वरिष्ठ सांसद हंस रहे थे। उन्हों ने कहा संसद में जो कुछ हुआ, उसे लेकर हम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से यही मांग करते हैं कि ऐसे घिनौने भाषण देने और सोच रखने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। सांसद दानिश अली के साथ साथ देश के मुसलमानो से भजपा सांसद रमेश बिधूड़ी माफ़ी मांगे।

संबंधित पोस्ट

राकांपा भिवंडी जिलाध्यक्ष भगवान टावरे ने गठित की शहर कमेटी

Aman Samachar

धोखादायक स्थान में रहने वाले परिवारों को स्नाथानान्त्रित किया जाए – शम्भुराज देसाई

Aman Samachar

टोरेंट जीतो ठाणे हाफ मैराथन’ का आयोजन 20 मार्च को ठाणे में 

Aman Samachar

प्रेस्टीज रेजीडेंसी में बने जलकुंभ से 40 हजार नागरिकों को प्रयाप्त पानी उपलब्ध होगा –  नरेश म्हस्के

Aman Samachar

आरक्षण के खिलाफ बोलने वाले हमारे दुश्मन – डॉ. जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

एयू एस एफ बी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 44% से बढ़कर हुआ ₹387-करोड़

Aman Samachar
error: Content is protected !!