Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

प्लेसमेंट कंपनी के कर्मचारी की वेतन मांगने 6 लड़कियों ने की पिटाई  , पुलिस में मामला दर्ज 

ठाणे [ ताहेरा खान ] रेलवे स्टेशन क्षेत्र की प्लेसमेंट कम्पनी की ओर से बेरोगार युवाओं से ठगी को देख नौकरी छोड़ने वाली एक लड़की से मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
        ठाणे गांवदेवी में रेस्को कंपनी द्वारा प्लेसमेंट के नाम पर अनेक लोगों के साथ ठगी की जाती है। कुछ इसी तरह रेस्को कंपनी में काम कर रही छाया यादव को रेस्को कंपनी के कर्मचारी 6 लड़कियों द्वारा सैलरी मांगने पर जबरन मारपीट की गई। छाया यादव रेस्को कंपनी में पिछले डेढ़ महीने से काम कर रही है। उसने काम न करने और अपनी सैलरी की मांग की।  कंपनी के कर्मचारियों ने छाया यादव के साथ मारपीट की और कहा कि काम करना होगा। इसी बात को लेकर छाया यादव को मारा पीटा गया जिससे उसके हाथ, सिर और चेहरे पर चोट के निशान देखने को मिले हैं। उसके शरीर के कई अन्य अंगों पर मारने की बात सामने आई है। छाया यादव ने बताया कि रेस्को कंपनी में ऑनलाइन द्वारा लोगों को फोन किया जाता है और वर्क फ्रॉम होम काम दिया जाएगा ऐसा आश्वासन दिया जाता है। परमानेंट जॉब देने के नाम पर  कुछ पैसे पे करने के बहाने उनसे 5000 या जो भी अमाउंट वह पे कर सके वह पे करने कहते है। नौपाड़ा पुलिस ने इस मामले तीन लड़कियों को हीरासत में लेकर जांच कर रही है। नौपाडा पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर 323 , 506 ,504 के तहत मामला दर्ज किया है। नौपाड़ा पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक संजय धूमाल में कहा की सभी आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

संबंधित पोस्ट

संत श्री कुलदीप महतो का निधन पर लोगों लिए अंतिम दर्शन

Aman Samachar

भिवंडी वंजारपट्टी नाका के उड्डाणपुल का भारतरत्न डा.एपीजे अब्दुल कलाम का नामकरण

Aman Samachar

समता फाउंडेशन और रोटरी ने वितरित किया वॉटर व्हील व साइकिल

Aman Samachar

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा मनाई गई महाशिवरात्रि

Aman Samachar

शापूरजी पाल्लोनजी रियल एस्टेट ने ठाणे में लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट स्काईरा किया लॉन्च 

Aman Samachar

मरीजों की जान के खतरे को टालने के लिए मानसून में अखंडित बिजली आपूर्ति हो – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!