Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा झारखंड में अपनी 122वीं शाखा खोली

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा (बैंक) ने राँची, झारखंड में अपने नए क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन की घोषणा की। बैंक ने गुरदरी गांव में एक नई शाखा भी खोली – राँची में इसकी 63वीं शाखा और झारखंड में 122वीं शाखा हैं।

        बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक श्री जॉयदीप दत्ता रॉय ने क्षेत्र के वरिष्ठ बैंक अधिकारियों और स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में राँची क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। बैंक के गुरदरी शाखा का उद्घाटन श्री सोनाम टी भूटिया, अंचल  प्रमुख पटना और श्री शंकर महतो, क्षेत्रीय प्रमुख राँची द्वारा वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया।गुरदरी शाखा गुमला जिले के एक सुदूर स्थान पर स्थित है। यह शाखा लगभग 245 पड़ोसी गांवों में सेवा प्रदान करेगी और लगभग 45,000 ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करेगी।

       श्री सोनाम टी भूटिया, अंचल प्रमुख पटना, बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा“हम इस जीवंत राज्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, झारखंड में अपनी उपस्थिति का विस्तार करके प्रसन्न हैं। गुरदरी शाखा खुलने से ग्रामीण भारत में बैंक की पैठ बढ़ेगी, जिससे बैंक-रहित समुदायों तक बैंकिंग सेवाएं पाहुचेंगी और क्षेत्र में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलता रहेगा। यह शाखा झारखंड की कुछ प्राचीन जनजातियों जैसे बिरहोर, असुर, बैगा, खरिया और कुरुख की भी सेवा करेगी।

संबंधित पोस्ट

एयू एसएफबी ने बीबीपीएस प्लेटफॉर्म पर वीडियो बैंकिंग के माध्यम से पहला परेशानी-मुक्त बिल भुगतान शुरू 

Aman Samachar

स्पीचबॉट के साथ ग्राहक की कॉल को कभी मिस न करने का रिलायंस जनरल इंश्योरेंस का वादा

Aman Samachar

फिल्म हर हर महादेव का विरोध करने के मामले में पूर्व मंत्री व विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड गिरफ्तार

Aman Samachar

कॉलेजदेखो ने भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कौशल की कमी को दूर करने के लिए एश्योर्ड के लॉन्च की घोषणा की

Aman Samachar

पीएनबी का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में दोगुना से अधिक 1, 126, 78 करोड़ रूपये 

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक ने गांधी जयंती के मौके पर आयोजित की फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0

Aman Samachar
error: Content is protected !!