Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

दो करोड़ रूपये की रंगदारी को लेकर छोटा राजन का गुर्गा एजाज लकडावाला गिरफ्तार , 12 फरवरी तक पुलिस हिरासत में

ठाणे [ युनिस खान ] दो करोड़ रूपये की रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने वाला छोटा राजन का गुर्गा एजाज लकड़ावाला को ठाणे पुलिस के हफ्ता विरोधी दस्ते ने गिरफ्तार किया है।  न्यायालय ने उसे 12 फरवरी तक पुलिस हिरासत न रखने का आदेश दिया है।  लकड़ावाला वाला पहले अंडरवर्ल्ड डान दाउद के गिरोह से जुड़ा था जो मुंबई बम विस्फोट के बाद छोटा राजन के गिरोह में आ गया।

               गिरफ्तार एजाज लकडावाला के खिलाफ रंगदारी , हत्या व हत्या के प्रयास जैसे 25 गंभीर अपराध दर्ज हैं। विदेश से अपने नेटवर्क के माध्यम से रंगदारी वसूलने का अवैधधंधा चलाने वाले लकडावाला के बिहार राज्य के पटना में होने की सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस ने 9 जनवरी 2020 को जनकपुर पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया था। उसे मुंबई लाने के बाद तलोजा जेल में रखा गया। ठाणे पुलिस ने विशेष मोक्का न्यायालय से  कल्याण के बाजारपेठ पुलिस में दर्ज दो करोड़ रूपये की रंगदारी मांगने के मामले में लकडावाला को अपने कब्जे में ले लिया। न्यायालय ने लकडावाला को 12 फरवरी तक  पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। मुंबई में शिक्षा लेने वाला लकडावाला पहले दाउद गिरोह से जुडा था।  उसने दाउद व छोटा शकील के साथ काम किया।
             लकडावाला मलेशिया , कनाडा ,में रहकर इंटरनेट काल के माध्यम से रंगदारी के लिए लोगों को धमकी देता था। उसे जानकारी देने का काम उसका चचेरा  भाई नदीम करता था। लकडावाला ने बाजारपेठ पुलिस थाना क्षेत्र में फोन कर 2 करोड़ रूपये की मांग कर जान से मारने की धमकी दिया था। उसी मामले में पुलिस के हफ्ता विरोधी दस्ते ने लकडावाला को कब्जे में लिया है। वर्ष 1993 में मुंबई बम विस्फोट के बाद लकडावाला दाउद का गिरोह छोड़कर छोटा राजन के गिरोह में शामिल हो गया। इसके बाद बम विस्फोट में शामिल अनेक आरोपियों की हत्या करने की चर्चा है। छोटा राजन पर हमला होने पर लकडावाला कनाडा चला गया। वह कनाडा से मलेशिया , लंदन ,नेपाल आदि देशों से अपराधिक गतिविधियों का सञ्चालन करता रहा। इंटरनेट काल के माध्यम से रंगदारी मांगने वाले लकडावाला के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी हुई थी।
             पहले उसकी बैंकाक में वर्ष 2002 में दाउद गिरोह ने उस पर जानलेवा हमला किया उसमें घायल होने पर उसके मरने की अफवाह फैली। वह बैंकाक से कनाडा जाकर  अपना कारोबार शुरू रखा। उसने 1989 में पहली बार हत्या की घटना को अंजाम दिया , इसके बाद वह अपराध की दुनिया में आगे बढ़ता गया। उसके खिलाफ पुलिस में दर्ज कराब 25 मामलों में 5 – 6 मामले ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के हैं।  वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजकुमार कोथमिरे ने बताया कि कल्याण के बाजारपेठ के एक दूध व्यवसायी को 2 करोड़ रूपये की रंगदारी की मांग को लेकर जान से मारने की धमकी दिया था।

संबंधित पोस्ट

राज्य की सभी नगर निगमों को गड्ढों से मुक्त गणेशोत्सव मनाने के लिए काम पर लगने के निर्देश

Aman Samachar

बिना किसी कर व मूल्य वृद्धि के 5025 करोड़ रूपये का मनपा का बजट पेश

Aman Samachar

उत्तर भारतीय क्रिकेट ट्रॉफी 2022 मैच में कुल 24 टीमें लेंगी हिस्सा

Aman Samachar

ड्राइवर को बेहोश कर कंटेनर सहित माल‌ लेकर चोर फरार

Aman Samachar

ठाणे-भिवंडी-वडपा मार्ग के कंक्रीटीकरण से भिवंडी-कशेली-काल्हेर-अंजुरफाटा मार्ग की समस्या का स्थाई हल

Aman Samachar

सड़क पर एक भी गलती परिवार की ज़िंदगी बर्बाद कर सकती है-  प्रताप सरनाइक

Aman Samachar
error: Content is protected !!