Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को भर्ती कर उच्चतम स्तर की देखभाल को प्राथमिकता दें – मनपा आयुक्त 

ठाणे [ युनिस खान ] छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल, सभी विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों को स्वास्थ्य देखभाल का समन्वय कर मरीज की देखभाल को सर्वोच्च प्राथमिकता देना चाहिए। मरीज विभिन्न प्रकार के उपचारों के लिए प्रतिदिन अस्पताल आ रहे हैं और भले ही वर्तमान स्थिति में रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है .लेकिन यह सुनिश्चित किया जाये कि प्रवेश हेतु पात्र किसी भी मरीज को अस्वीकृत न किया जाये। सभी के साथ शिष्टाचार से व्यवहार करें और मरीजों के इलाज करने में कोई कोताही नहीं होना चाहिए। इस आशय का निर्देश मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने छत्रपति शिवाजी अस्पताल में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी विभाग प्रमुखों को दिए हैं।

         इस बैठक में स्टाफ, नर्स, दवा आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, मशीनरी सभी की समीक्षा के साथ ही कुछ प्रशासनिक परिवर्तन भी किये गये। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को अस्पताल का दौरा किया था जिसके बाद मनपा आयुक्त बांगर ने बैठक कर अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। अस्पताल में आस पास शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं, हर हाल में अस्पताल में आने वाले हर मरीज को इलाज मिले।  आयुक्त ने अस्पताल के सभी डॉक्टरों, नर्सों, वार्डबॉय, शिफ्टवार कर्मचारियों को भी समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिये, ताकि मरीज को समय पर इलाज मिल सके।

       आयुक्त ने निर्देश दिये कि वार्ड में जूनियर नर्सों एवं रेजिडेंट डॉक्टरों की उपस्थिति, ड्यूटी अवधि के दौरान पूरे अस्पताल में ऑन-कॉल चिकित्सा अधिकारियों की उपस्थिति, वरिष्ठ विशेषज्ञों की उपस्थिति के लिए विभाग प्रमुख जिम्मेदार होंगे। बाह्य रोगी विभाग, रोगी कक्ष में रोगियों का प्रबंधन और दी गई उपचार विधियाँ , इसी प्रकार विभागाध्यक्ष स्वयं दिन में दो बार से अधिक प्रत्येक मरीज के कक्ष में राउंड लेंगे तथा मरीज की स्थिति की जांच कर  आवश्यकतानुसार आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

       इसके अलावा यह भी निर्देश दिया गया कि अधीक्षक को अपने विभाग के अलावा कम से कम दो विभागों के रोगी कक्ष में राउंड लगाना अनिवार्य होगा। इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि मरीजों को आवश्यक दवाएं अस्पताल में ही उपलब्ध हों और मरीजों को जांच के लिए अन्यत्र न भेजा जाये।

संबंधित पोस्ट

2021 में अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त सुरज शुक्ला

Aman Samachar

राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की प्रत्येक कार्यकर्ता अन्याय अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करे – रुपालीताई चाकनकर

Aman Samachar

उत्तर प्रदेश और मुंबई के बीच नई मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की मांग 

Aman Samachar

दिव्यांगों को रोजगार के लिए महापौर ने दिए स्टाल

Aman Samachar

आज होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर उप्र पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

Aman Samachar

नेटाफिम एग्रीकल्चरल फाइनेंसिंग एजेंसी (NAFA) ने इक्विटी और ECB के माध्यम से 50 मिलियन डॉलर जुटाए

Aman Samachar
error: Content is protected !!