Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

गणपति विसर्जन के चलते ईद ए मिलादुन्नबी का जुलुस 29 सितंबर को 

ठाणे [ युनिस खान ] गणपति विसर्जन और  ईद ए मिलादुन्नबी एक दिन ही दिन होने के चलते सामाजिक सौहार्द बनाने के उद्देश्य से गुरूवार 28 सितंबर की बजाय शुक्रवार 29 सितंबर को जुलुस निकाला जायेगा। राज्य सरकार और आरबीआई ने 28 के बदले 29 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया है। जुलुस को एक दिन आगे बढ़ाने का निर्णय  मुंबई में केंद्रीय जुलूस कमेटी , खिलाफत हाउस में हुई बैठक में लिया गया है। मुंबई और आसपास के शहरों के लोग शामिल होकर निर्णय का स्वागत किया है।  इस आशय की जानकारी मौलाना मुइनुद्दीन अशरफ ने देते हुए बताया की मुंब्रा में शुक्रवार की दोपहर 3 बजे से जुलुस की शुरुआत होगी।
         गत वर्षों की तरह मुंब्रा और राबोड़ी में ईद ए मिलादुन्नबी का जुलुस निकाला जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के साथ अन्य समाज के लोग भी जुलुस का स्वागत करते है। दसवें दिन की गणपति विसर्जन और ईद ए मिलादुन्नबी का त्यौहार एक ही दिन आया है।  जिससे सामाजिक सौहार्द , आपसी भाईचारा और क़ानून व सुव्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जुलुस 28 सितंबर की बजे 29 सितंबर की आयोजित जा रहा है। गणेश विसर्जन और जुलुस दोनों एक ही दिन होने के कारण यातायात जाम और पुलिस पर भीड़ को नियंत्रण करने की समस्या नहीं रहेगी।  मौलाना मुइनुद्दीन अशरफ ने कहा है कि दोनों जुलूस का टकराव न हो और एक दूसरे के सहयोग से एक दूसरे का त्योहार खुशी खुशी मनाने का मौका मिल जाए। यह अच्छी बात है। इसलिए सभी मुस्लिम धर्म गुरुओं और जिम्मेदारों ने शांतिपूर्ण तरीके से जुलुस को सफल बनाने की अपील की है।
         मौलाना मुइनुद्दीन अशरफ ने बताया कि मुंब्रा से निकलने वाला जुलूस जुम्मा की नमाज के बाद बॉम्बे कॉलोनी से दोपहर 3 बजे रवाना होगा और हजरत फखरुद्दीन शाह रहमतुल्ला अलेह दरगाह पर रात ईशा की नमाज पर खत्म होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की खुराफात जुलूस में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  जो लोग कुछ करना चाहते हैं ईद ए मिलादुन्नबी के मौके पर चैरिटी करें जिससे बच्चों को शिक्षा और मरीजों के इलाज , गरीबों को राशन उपलब्ध कराने में मदद की जा सके।

संबंधित पोस्ट

साकेत-राबोडी क्षेत्र में सड़कों, सफाई व स्वच्छता कार्यों का किया निरीक्षण कर आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश 

Aman Samachar

फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने बी.एम.सी. को मानसिक स्वास्थ्य के संदेशों वाले 8500 मास्क किए भेंट 

Aman Samachar

कांग्रेस सेवादल के शिबिर में शामिल होकर लोगों ने किया रक्तदान 

Aman Samachar

अयोध्या के धन्नीपुर गाँव की पांच एकड़ में बनेगी देश की सबसे बड़ी मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्लाह

Aman Samachar

नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नामकरण के बारे में मुख्यमंत्री के साथ बैठकं का नाना पटोले ने दिया आश्वासन

Aman Samachar

ऑनलाइन गणेश विसर्जन टाइम्स एमएलएटी बुकिंग सुविधा का लाभ उठाने का मनपा ने किया आवाहन

Aman Samachar
error: Content is protected !!