Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़

टोकियो ओलम्पिक के लिए चयनित दस खिलाडियों को महापौर व जिलाधिकारी न दी शुभकामना

ठाणे [ युनिस खान  ] टोकियो ओलम्पिक 2020 स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दस खिलाड़ियों को महापौर नरेश म्हस्के व जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने स्पर्धा में सफलता के लिए शुभकामना दी है।  जिला नियोजन भवन में आयोजित कार्यक्रम में शहर के खिलाड़ियों का कोरोना प्रतिबंधक टीकाकरण किया। 

              इस अवसर पर उप महापौर पल्लवी कदम , स्थाई समिति सभापति संजय भोईर , सभागृह नेताशोक वैती , क्रीडा व सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति सभापति प्रियंका पाटील ,उपायुक्त मिनल पलांडे ,  जिला क्रीडा अधिकारी स्नेहल सालुंखे आदि उपस्थित थी।  टोकियो ओलम्पिक स्पर्धा में महाराष्ट्र से तेजस्विनी सावंत  50 मीटर रायफल शूटिंग , राही सरनोबत , पिस्तौल शूटिंग 25 मीटर, प्रवीन जाधव आर्चरी रिवर्स , चिराग शेट्टी बैडमिन्टन पुरुष दोहरी , स्वरूप उन्हालकर पैरा शूटिंग 10 मीटर रायफल , अविनाश साबले अथलेटिक 3000 मीटर स्टिपलचेस ,सुयश जाधव पैरा स्वीमिंग , उदय माने गोल्फ ,भाग्यश्री जाधव पैरा अथलेटिक्स गोला फेक , एवं विष्णू सरवानन  सेलिंग लेजर आदि दस खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।  सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए क्रीडा व युवक सेवा संचनालय पुणे के तहत जिला क्रीडा परिषद , जिला क्रीडा विभाग व क्रीडा विभाग ठाणे मनपा की और से जिला नियोजन भवन व दादोजी कोडदेव क्रीडा प्रेक्षागृह में हस्ताक्षर मुहीम व सेल्फी प्वाइंट कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस अवसर महापौर म्हस्के व जिलाधिकारी नार्वेकर ने अन्तराष्ट्रीय स्पर्ष के लिए चयनित खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतन ने लिए ठाणे के नागरिकों की ओर से शुभकामना दी है।

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म में कॉलेज बॉय के किरदार में दिखेंगे अभिनेता विवेक कटारिया

Aman Samachar

बिल्डर भरत मलिक ने फ्लैट खरीदने वाले 40 लोगों को लगाया करोड़ों का चूना, रेरा सहित पुलिस में केस दर्ज

Aman Samachar

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड  ने ‘आकाश के चैंपियंस’ को किया सम्मानित

Aman Samachar

समय पूर्व मनपा चुनाव न होने से प्रशासक नियुक्त करने की संभावना बढ़ी , गेंद नगर विकास विभाग के पाले में 

Aman Samachar

25 साल का इंतज़ार खत्म; हजूरी के 19 परिवारों को उनके सही घरों की चाबियां मिलीं

Aman Samachar

अध्यापक कुलकर्णी अपनी सेवा संपूर्ति पर सम्मानित हुए 

Aman Samachar
error: Content is protected !!