Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पैंटालून्‍स ने भारत में अपनी तरह के पहले शॉपिंग एक्‍सपीरिएंस ‘पैंटालून्‍स ऑनलूप’ की पेशकश की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] आदित्‍य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिडेट के भारत के प्रमुख फैशन ब्रांड पैंटालून्‍स ने फैशन रिटेल परिवेश को बदलने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। पैंटालून्‍स ने इस महत्‍वपूर्ण कदम के अंतर्गत आज बेंगलुरू के जेपी नगर में अपने पहले पैंटालून्‍स ऑनलूप स्‍टोर के भव्‍य शुभारंभ की घोषणा की।

      पैंटालून्‍स ऑनलूप एक मजेदार, अनूठा, टेक्‍नोलॉजी-फर्स्‍ट एक्‍सपेरिएंशल स्‍टोर है, जिसे उन युवा एवं आधुनिक ग्राहकों के लिये डिजाइन किया गया है, जो अपने सभी कामों में मस्‍ती और रोमांच की तलाश करते हैं। नया स्‍टोर 70,000 वर्गफीट में फैला हुआ है और फैशन के अतिरिक्‍त अनुभवों के साथ ही एक सुकूनदायक परिवेश की पेशकश करता है। इसके द्वारा एप्‍परेल, फुटवेयर, वॉचेज, सनग्‍लासेज, कॉस्‍मेटिक्‍स, बैग्‍स और ढेरों अन्‍य कैटेगरीज में 50 से अधिक ब्रांड्स की पेशकश की जाती है। स्‍टोर में तस्‍वा, जैपोर जैसे मशहूर एथनिक वेयर ब्रांड्स के अलावा, पैंटालून्‍स के एक्‍सक्‍लूसिव ब्रांड्स जैसे कि रंगमंच, आकृति, इंडस रूट्स इत्‍यादि भी मौजूद होंगे। इसके साथ ही यहां पर स्‍पोर्ट्सवियर के मशहूर क्‍लासिक्‍स, जैसे कि प्‍यूमा और स्‍केचर्स के साथ-साथ गीवा, कोरियन स्किनकेयर ब्राण्‍ड क्‍वेंच भी एक ही छत के नीचे होंगे और फैशन को आगे रखने वाले अनुभव की गारंटी देंगे। बेंगलुरु के स्‍टोर में पहला कोको लेनि आईवियर स्‍टोर भी होगा।

       स्‍मार्ट ट्रायल रूम्‍स, एंडलेस एसल (गलियारा) और हीट ट्रांसफर टेक्‍नोलॉजी वाला कस्‍टमाइजेशन ज़ोन तथा एम्‍ब्रॉइडर्ड बैजेस, कस्‍टमाइज्‍ड बैग टैग्‍स, आदि जैसे विकल्‍प खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाते हैं। आप आसानी से खोजबीन करते हुए अपनी चहेती चीजों को आजमा सकते हैं। नये कॉन्‍सेप्‍ट के लॉन्‍च पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुये, पैंटालून्‍स स्‍टाइल अप और मैरिगोल्‍ड लेन की सीईओ संगीता पेंडुरकर ने कहा, “विगत वर्षों में पैंटालून्‍स आधुनिक युवा खरीदार के लिये फैशन का एक भरा-पूरा मैदान बन गया है। इस बात को अगले स्‍तर पर ले जाते हुए, मुझे उस जनरेशन जेड के लिये पैंटालून्‍स ऑनलूप को एक भरोसेमंद ठिकाने के तौर पर पेश करने की खुशी है, जिसे लाइफस्‍टाइल और फैशन के लिये सारी चीजें चाहिये। पैंटालून्‍स ऑनलूप का विचार कल्‍पना की एक रंगशाला के तौर पर हुआ है और यह ग्राहक के लिये खरीदारी के बेजोड़ अनुभव की पेशकश करता है। अगली पीढ़ी के ग्राहकों, जोकि लूप पर अपनी जिंदगी जीते हैं, के लिये पैंटालून्‍स ऑनलूप फन लूप के एक गंतव्‍य को प्रदर्शित करता है, जिस पर वो हमेशा आते रहेंगे।

संबंधित पोस्ट

शिवशांती प्रतिष्ठान की ओर से आरपीएफ जवानों का किया गया सम्मान

Aman Samachar

शिक्षकों को प्रतिदिन एक समाचार , पत्रिका व पुस्तक पढना आवश्यक – जियाउर रहमान 

Aman Samachar

बीमा पॉलिसी उपहार में दें जो तुम्हारी रक्षा करते हैं उनकी रक्षा करो – फ्यूचर जनराली

Aman Samachar

मुआवजा प्रकरण में फर्जीवाड़े में लिप्त किसान सहित 15  गिरफ्तार

Aman Samachar

भिवंडी मनपा मुखालय के बाहरी परिसर में डा बाबासाहब के पूर्णाकृति पुतले को मिली मंजूरी

Aman Samachar

इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड ने विकसित कर हेपेटाइटिस ए वैक्सीन ‘हेविश्योर®’ किया लॉन्च 

Aman Samachar
error: Content is protected !!